Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहा तलाक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. इस मामले में अब एलीमनी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योति सिंह ने एलिमिनी के रूप में 10 करोड़ की मांग की है. अब इस मामले में ज्योति की प्रतिक्रिया सामने आई है. इसी के साथ ज्योति ने बताया कि पवन सिंह के साथ उनका रिश्ता कब और कैसे बिगड़ना शुरू हुआ.
क्या बोली ज्योति सिंह?
दरअसल हाल ही में ज्योति सिंह ने अपने और पवन सिंह के बीच चल रहे तलाक विवाद पर खुलकर बात की है. हाल ही में वह सूर्या भाई के पॉडकास्ट में शामिल हुई जहां उनसे पूछा गया कि क्या पवन सिंह से अलग होने के बाद आप संत बन गई हैं? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं संत नहीं बनी हूं. आगे उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जो होना होता है, वो होकर रहेगा. मैंने अपना रिश्ता बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
इसके बाद ज्योति से जब पूछा गया कि क्या आज भी पवन सिंह आपके दिल के किसी कोने में हैं या निकल गए हैं ? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो मेरे पति हैं और उन्हें दिल से निकालने का सवाल ही नहीं है. हम जिस कास्ट और परिवार से आते हैं, वहां पति पूजनीय होता है.
यह भी पढ़ें: पलाश मुच्छल मुसीबत में फंसे! स्मृति मंधाना के दोस्त के पैसे हड़पने का आरोप, जाति पर कमेंट किया, FIR दर्ज
पवन सिंह को भड़काते है लोग-ज्योति
पॉडकास्ट में जब ज्योति से पूछा गया कि ऐसा क्यों है कि धरती पर पति ही पूजनीय है, पत्नी नहीं? इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो पत्नी को पूजते हैं. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ज्योति ने कहा कि पवन सिंह के आसपास के लोग उन्हें भड़काते हैं और वो किसी की भी बात सुनकर उसपर भरोसा कर लेते है. वो ये नहीं सोचते कि क्या गलत और क्या सही है.
कब बिगड़ा रिश्ता
इसी के साथ ज्योति ने बताया कि कोविड में दिवाली के समय पर हमारे रिश्ते में दरार आ गई थी. दिवाली में वह हमारे घर आए थे तब मैंने उनसे कहा कि मुझे अपने साथ लेकर चाहिए. यहां लोग तरह-तरह की बातें बनाते हैं. अगर आपको साथ रहना होगा तो ठीक और अगर नहीं रहना होगा, तो मत रहिएगा पर अभी मुझे अपने साथ ले चालिए.
ज्योति सिंह ने क्यों मांगे 10 करोड़?
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ज्योति सिंह ने एलीमनी के रूप में पवन सिंह से 10 करोड़ की डिमांड की है. इसपर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि पवन सिंह हमेशा से ही कोर्ट में कहते आए है कि मुझे साथ नहीं रहना है पर मैं हमेशा उनके साथ रहना चाहती हूं. जब वह नहीं माने, तो मैंने भरण पोषण के लिए 3 करोड़ की मांग की जिसपर वो सहमत नहीं हुए. ज्योति ने बताया कि पवन सिंह ने कहा कि मैं 50 लाख से ज्यादा नहीं दूंगा.
ज्योति का कहना है कि 50 लाख रुपये में तो एक घर भी नहीं मिलेगा. आगे उन्होंने कहा कि 3 करोड़ देने में पवन सिंह ने 8 साल लगा दिए. इसके बाद मैं कोर्ट में गई और मैंने 10 करोड़ की मांग की जिससे ये केस 15 साल और खिंच सके. साथ ही ज्योति ने कहा कि ना मुझे शादी करनी है और ना ही मैं उन्हें शादी करने दूंगी.
