पलाश मुच्छल मुसीबत में फंसे! स्मृति मंधाना के दोस्त के पैसे हड़पने का आरोप, जाति पर कमेंट किया, FIR दर्ज
क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त ने पलाश मुच्छल पर लगाए पैसे हड़पने के आरोप
Palash Muchhal: बॉलीवुड मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के भाई पलाश मुच्छल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी कैंसिल होने के बाद अब कानूनी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. मंधाना के दोस्त ने उनके खिलाफ पैसे हड़पने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में FIR दर्ज कराई है.
क्या है पूरा मामला?
स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने पलाश के खिलाफ महाराष्ट्र के सांगली में FIR दर्ज कराई गई है. माने का आरोप है कि पलाश ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और अपमानजनक व्यवहार किया गया. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विज्ञान माने (34 साल) सांगली में रहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि पलाश ने उनसे ‘नजरिया’ नाम की फिल्म में निवेश के लिए 25 लाख रुपये लिए. फिल्म में रोल भी ऑफर किया था. उन्होंने पुलिस को बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद निवेश की रकम और मुनाफा लौटाने का वादा किया था. वहीं, माने ने इसके साथ ही कहा कि फिल्म कभी बनी ही नहीं.
‘जाति सूचक गालियां दी गईं’
माने में शिकायत में कहा कि जब मैंने पलाश से पैसे मांगे तो दिनों और महीनों तक टालते रहे. पहले पलाश पैसे वापस लौटाने के लिए टालते रहे, फिर देने से ही मना कर दिया. इसके साथ ही कहा कि उन पर कोई बकाया राशि नहीं है. इसके साथ ही माने ने आरोप लगाते हुए कहा कि 22 नवंबर 2025 को सांगली स्थित फार्महाउस में जब उन्होंने पलाश से पैसे मांगे तो पलाश ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जातिसूचक गालियां दीं.
ये भी पढ़ें: थलापति विजय से पहले साउथ के ये सुपरस्टार बन चुके हैं CM, एक तो 20 सालों तक रहे थे मुख्यमंत्री
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने विज्ञान माने के आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. डीएसपी संदीप भगवत ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि शिकायत को आधिकारिक तौर पर दर्ज कर ली गई है. 25 लाख की बकाया राशि और जातिगत अपमान के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.