Government Blocks 5 OTT Platforms: भारत सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने वाले 5 OTT प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लॉक कर दिया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय का यह फैसला डिजिटल दुनिया में नैतिकता बनाए रखने और नियमों का पालन कराने के लिए लिया गया है. सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे गलत कंटेंट पर सख्ती जारी रहेगी.
कौन से पांच ओटीटी ऐप्स बैन हुए?
मंत्रालय के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी फिल्में और वेब सीरीज दिखाई जा रही थी जिसमें बिना किसी कहानी या संदेश के केवल अश्लीलता, नग्नता की सीन भरमार थी. सरकार ने MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu नाम के इन ऐप्स को भारतीय कानूनों और सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन करने के कारण आईटी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत ब्लॉक कर दिया है.
सरकार ने इंटरनेट कंपनियों को क्या निर्देश दिया?
- सरकार ने जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी सभी इंटरनेट कंपनियों को कड़ा निर्देश दिया है कि वे इन 5 प्लेटफॉर्म्स को तुरंत ब्लॉक कर दें.
- इसका मतलब है कि अब आप किसी भी मोबाइल, कंप्यूटर या डिवाइस पर इन ऐप्स या वेबसाइट्स को नहीं खोल पाएंगे.
- इनका रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है.
मार्च 2024 में भी पांच ऐप्स बैन हुए थे
सरकार ने सितंबर 2024 में कई OTT प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी दी थी लेकिन कुछ ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. कुछ प्लेटफॉर्म्स ने तो बस अपना नाम या वेबसाइट का पता बदलकर फिर से वही अश्लील फिल्में दिखाना शुरू कर दिया. इससे पहले मार्च 2024 में भी पांच ऐप्स को बंद किया गया था, पर वे नए रूप में वापस आ गए. वहीं फरवरी 2025 में भी सरकार ने सभी को नियमों का पालन करने को कहा, लेकिन कुछ प्लेटफॉर्म्स ने सुधार नहीं किया.
ये भी पढ़ें-WhatsApp का बड़ा अपडेट, अब बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा, जानिए क्या है नया नियम
जुलाई 2025 में भी 25 OTT ऐप्स को बंद किया गया
जुलाई 2025 में भी सरकार ने इसी तरह की कार्रवाई करते हुए 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स को बंद किया था. इनमें ALTBalaji, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite और Gulab App जैसे प्लेटफॉर्म शामिल थे. इन पर आरोप था कि वे अपनी वेब सीरीज और वीडियो में जरूरत से ज्यादा यौन संकेतों वाले सीन, नग्नता और आपत्तिजनक सामग्री दिखा रहे थे जिसे लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं.
