Vistaar NEWS

Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 11 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Jailer 2 Box Office

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Rajinikanth Jailer 2 Creates History: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज कम होने का नाम नही ले रहा है. एक्शन और रोमांच से भरपूर इस फिल्म को दशहरा की छुट्टियों का भी फायदा मिला. हाल ही में रजनीकांत अपने नाती लिंगा के साथ फिल्म देखने पहुंचे, जिसकी काफी चर्चा हो रही है.

‘जेलर 2’ का 11वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने 25 अक्टूबर को भारत में 25.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह रविवार को फिल्म की कमाई में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने तमिल में 17.35 करोड़ रुपये, तेलुगु में 4.50 करोड़ रुपये, हिंदी में 3.15 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 70 लाख रुपये कमाए. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 398.70 करोड़ रुपये हो गया है.

दुनियाभर में 700 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

‘जेलर 2’ का प्रदर्शन विदेशी बाजारों में भी शानदार बना हुआ है. 11वें दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 10 करोड़ रुपये कमाए. इसकी साथ इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 243.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 710.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

‘2.0’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘जेलर 2’ तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनने के लिए इसे रजनीकांत की ही ‘2.0’ का रिकॉर्ड तोड़ना होगी. ‘2.0’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 407.05 करोड़ रुपये कमाए थे. ‘जेलर 2’ अब इस आंकड़े से सिर्फ 8.35 करोड़ रुपये पीछे है.

ये भी पढ़ें-Jailer 2 BO Collection: 3 दिन में 300 करोड़ के पार पहुंची जेलर 2, विदेशों में भी चला रजनीकांत का जादू

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें कि नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. साल 2023 में आई ‘जेलर’ के इस सक्वल में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋतु लीड रोल में हैं. वहीं एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन भी फिल्म का हिस्सा हैं.

Exit mobile version