Vistaar NEWS

ब्रेकअप के बाद भी सुष्मिता सेन को नहीं भूले ललित मोदी, 51वें जन्मदिन पर लुटाया प्यार

SUSHMITA SEN BIRTHDAY

सुष्मिता सेन के जन्मदिन पर ललित मोदी ने लुटाया प्यार

Sushmita Sen 51st Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन आज यानी 19 नवंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके जन्मदिन के खास मौके पर आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है. ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता पर जमकर प्यार लुटाया है और उनके लिए एक प्यारा से मैसेज लिखते हुए उन्हें अपनी सबसे प्यारी दोस्त बताया है. बता दें, साल 2022 में दोनों की डेटिंग की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन दोनों के बीच अब भी दोस्ती बरकरार है.

सुष्मिता के बर्थडे पर ललित मोदी ने लुटाया प्यार

दरअसल, ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, मेरी प्यारी दोस्त सुष्मिता सेन को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, मुस्कुराते रहिए. बताते चले, साल 2022 में दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसी साल दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. ललित ने सुष्मिता के साथ छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें अपनी ‘बेटर हाफ’ बताया था. इसके बाद दोनों की शादी की अटकलें तेज हो गईं थी.

ललित मोदी ने बताई ब्रेकअप की वजह

ललित मोदी और सुष्मिता सेन का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और फरवरी 2025 में ललित मोदी ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि की. इसी साल जून में एक इंटरव्यू में उन्होंने दोनों के अलग होने की वजह भी बताई. ललित के मुताबिक, सुष्मिता का करियर भारत में था, जबकि उनकी लंदन में थी. ऐसे में दोनों के बीच दूरी काफी बढ़ गई थी. हालांकि, उन्होंने सुष्मिता को आज भी अपनी सबसे प्यारी दोस्त बताया.

सुष्मिता को झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग

ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप की खबरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सुष्मिता को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. कुछ लोगों ने तो उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ तक कह दिया था. जून 2026 में ललित ने एक्ट्रेस का बचाव करते हुए यह था कि वह जो हैं वह खुद के दम पर है. वह खुद के दम पर अमीर बनी हैं और किसी पर निर्भर नहीं हैं.

Exit mobile version