Vistaar NEWS

‘राम भगवान हैं या इंसान?’, रणबीर कपूर के सवाल पर कुमार विश्वास ने दिया ऐसा जवाब, सोशल मीडिया पर गया वायरल

Kumar Vishwas

कुमार विश्वास

इस साल की मचअवेटिड नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ का एक खास इवेंट दिल्ली स्थित भारत मंडपम में रखा गया. इस इवेंट में पहुंचे मशहूर कवि और गीतकार डॉ. कुमार विश्वास ने एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. कुमार विश्वास ने बताया कि एक बार रणबीर कपूर ने उनसे ऐसा सवाल किया जिसके बारे में वह कई दिनों तक सोचते रहे.

काफी दिनों तक सोचते रहे जवाब

कुमार विश्वास ने बताया की मै ये सोच रहा था कि इस सवाल का जवाब आखिर क्या दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि रणबीर पूछा था, ‘राम भगवान हैं या इंसान?’ इस जवाब को लेकर दोनों के बेच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. जब कुमार विश्वास ने उनसे पूछा कि अब तुम समझे? तो रणबीर ने पूरी एक घंटे की बातचीत को एक वाक्य में बदल दिया और कहा, ‘हां मैं समझ गया हूं… राम सब कुछ हैं.’

ए. आर रहमान ने की जमकर तारीफ

कुमार विश्वास को ये जानकर वह खुशी हुई कि रणबीर अपने किरदार के बारे में गहराई से जानने की कोशिश कर रहे हैं. गौरतलब है कि इस फिल्म के गाने कुमार विश्वास ने लिखे है जिस पर ए. आर रहमान और हैंस जिमर साथ में काम कर रहे हैं. ए. आर रहमान ने कुमार विश्वास की जमकर तारीफ की और कहा ‘रामायण की संस्कृति के बारे में उनके गहरी समझ है और उनकी भाषा भी बहुत मजबूत हैं. उनके शब्द इन गाने को और ऊंचाई देते हैं.’

कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. फैंस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए बहुत उत्साहित है. इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज किया जाएगा. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी, अरुण गोविल, यश, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, सनी देओल और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें-National Film Awards: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान, कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर, यामी गौतम एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट

Exit mobile version