Ramayana: रावण और जटायु के युद्ध ने लूट ली पूरी महफिल, जटायु की वफादारी देख रो पड़े दर्शक

Ramayana Movie: वहीं सबसे ज्यादा दर्शकों को कोई सीन पसंद आया तो वह है रावण और जटायु के बीच हुए युद्ध का. VFX मोड में तैयार किए गए इस सीन को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया से लेकर चारों तरफ बस जटायु और यश के आमने-सामने वाले युद्ध की चर्चाएं और तारीफ हो रही है.
Ramayana

रामायण फिल्म

Ramayana Movie: इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में बस रामायण फिल्म का ही जलवा देखने को मिल रहा है. फिल्म शुरुआती दिनों से शानदार कमाई कर रही है, जहां रामायण फिल्म का नेट कलेक्शन 1 हजार करोड़ के पार पहुंच गया है. एक तरफ भगवान राम के किरदार में नजर आ रही रणबीर कपूर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार यश ने रावण का रोल करके पूरी महफिल लूट ली है.

वहीं सबसे ज्यादा दर्शकों को कोई सीन पसंद आया तो वह है रावण और जटायु के बीच हुए युद्ध का. VFX मोड में तैयार किए गए इस सीन को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया से लेकर चारों तरफ बस जटायु और यश के आमने-सामने वाले युद्ध की चर्चाएं और तारीफ हो रही है.

थिएटर में तालियों से गूंजा हॉल

जैसे ही पर्दे पर रावण और जटायु का युद्ध शुरू होता है, थिएटर में माहौल बदल जाता है. लोग सीट से उठकर तालियां बजाने लगते हैं. कई दर्शकों ने कहा है कि इस सीन के दौरान हॉल में सीटियों और तालियों की गूंज सुनाई दी. यह सीन फिल्म का सबसे दमदार और इमोशनल हिस्सा बन गया है.

रावण बने यश ने दिखाया रौद्र रूप

इस सीन में रावण के किरदार में यश का रौद्र रूप देखने को मिलता है. सीता हरण के बाद जब रावण आसमान में उड़ रहा होता है, तभी जटायु उसे रोकने के लिए आ जाते हैं. यश ने इस सीन में अपने अंदाज, डायलॉग और एक्शन से दर्शकों को हैरान कर दिया है. लोग कह रहे हैं कि रावण के रोल में यश से बेहतर कोई नहीं हो सकता था

जटायु के बलिदान ने रुला दिया दर्शकों को

दूसरी तरफ जटायु का किरदार भी लोगों के दिल को छू गया है. सीता मैया को बचाने के लिए जटायु अपनी जान की परवाह किए बिना रावण से टकरा जाते हैं. उनका बलिदान और उनकी वफादारी दर्शकों को भावुक कर देती है. कई लोगों ने कहा है कि इस सीन को देखकर उनकी आंखें भर आईं.

VFX और बैकग्राउंड म्यूजिक ने बढ़ाया रोमांच

रावण और जटायु के युद्ध को बड़े ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है. इसमें इस्तेमाल किया गया VFX और बैकग्राउंड म्यूजिक सीन को और भी दमदार बना देता है. आसमान में चल रही लड़ाई, पंखों की टकराहट और रावण का गुस्सा, सब कुछ बड़े पर्दे पर बेहद असरदार लगता है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें