Mirzapur Day 2 Collection: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे शानदार कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गई है. गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरआत की है. फिल्म ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और पहले ही दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई की. आइए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म की कमाई कितनी हुई.
दूसरे दिन इतना रहा कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार को फिल्म ने 31 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 68.20 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं विदेशों में फिल्म ने लगभग 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस तरह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 78.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की कमा को देखते हुए माना जा रहा है कि रविवार को इसका कलेक्शन और बढ़ सकता है. अगर तसरे दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बरकरार रहती है तो यह जल्द ही 100 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े को पार कर सकती है.
हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाई
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को हिंदी दर्शकों से सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है. शनिवार को फिल्म ने हिंदी भाषा में करीब 30.75 करोड़ रुपये की कमाई की जबकि तेलुगु में इसका कलेक्शन करीब 0.25 करोड़ रुपये हा. यह कमाई 11,256 शोज के दौरान 52.7 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ दर्ज की गई.
क्या है ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी?
‘मिर्जापुर: द मूवी’ एक एक्शन और क्राइम थ्रिलर फिल्म है. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यस किया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन लीड रोल में नजर रहे हैं. यह फिल्म फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर आधारित है, जिसका पहला सीजन 2018 में आया था. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की ओर से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.
