Streaming Now On Prime Video: मिर्जापुर मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में 4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग से ही अच्छी खासी कमाई की थी. वही फिल्म जैसे ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई, इसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. महज कुछ ही दिनों में फिल्म ने करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर लिया था. फिल्म में मुन्ना भैया, कालीन भैया और रवि किशन का रोल हर किसी का दिल जीत रहा है. वहीं अब ओटीटी लवर्स के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है.
मेकर्स ने अब मिर्जापुर मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है, जहां घर बैठे अब लोग इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि फिल्म एक ‘एक्सटेंडेड कट’ (extended cut) के साथ ओटीटी पर आई है. आइए जानते हैं कि मिर्जापुर मूवी को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
किस OTT पर देख सकते हैं मिर्जापुर मूवी
दिवाली से पहले ही मेकर्स ने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. बता दें कि मिर्जापुर मूवी ओटीटी के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियोपर स्ट्रीम हो चुकी है. आप अपनी मनपसंद भाषा हिंदी और इंग्लिश में इसे देख सकते हैं. सबसे जरूरी बात ह है कि अगर आप इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास पहले से प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी किया गया है, जिसमें लिखा है कि भौकाल आ चुका है. प्राइम वीडियो पर अभी देखें मिर्जापुर द मूवी. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म मिर्जापुर आने के बाद वे लोग भी कालीन भैया और गुड्डू भैया का भौकाल देख सकेंगे, जिन्होंने सिनेमाघरों में इसे नहीं देखा था.
मिर्जापुर द मूवी: कास्ट के बारे में जानें
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल मुख्य भूमिका में हैं. इनके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल और मोहित मलिक जैसे कई चर्चित कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. ‘मिर्जापुर’ की शुरुआत एक वेब सीरीज के तौर पर हुई थी. इसका पहला सीजन 2018 में आया था. जबरदस्त लोकप्रियता के बाद इसका दूसरा सीजन 2020 में और तीसरा सीजन 2024 में रिलीज किया गया था.
