Kalin Bhaiya Power Politics Returns: फाइनली जिसका इंतज़ार था, वह अब खत्म हो चुका है. फैंस काफी लंबे समय से बॉलीवुड के फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मिर्जापुर’ की बस एक झलक देखने के लिए बेताब हो रहे थे. वही मेकर्स द्वारा कल ‘मिर्जापुर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. मिर्जापुर सीरीज में तहलका मचाने के बाद अब पंकज त्रिपाठी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. मिर्जपुर का ट्रेलर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया. हर कोई इसकी तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में आइए, एक नजर ट्रेलर पर डालते हैं.
कैसा है फिल्म मिर्जापुर का ट्रेलर?
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर जिसने भी देखा, सब बस यही कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘पंकज भैया तो भौकाल जमा दिए’. बता दें कि 3 मिनट 1 सेकंड का यह दमदार ट्रेलर एक्टर पंकज त्रिपाठी के डायलॉग से शुरू होता है. मेकर्स ने पहली झक में पंकज भैया को ही दिखाया है. डायलॉग में वो कहते हैं, ‘गद्दी न तो विरासत से मिलती है और न ही सियासत से मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ बाहुबल से और टिकती है डर पर.’ आगे पंकज त्रिपाठी कहते हैं, ‘जिस दिन इस पर बैठे, समझो मौत से तुम्हारा रिश्ता पक्का हो गया.’ ट्रेलर में पंकज भैया अपने ‘कालीन भैया’ वाले रोल में नजर आए है, जो फैंस के दिलों पर छा गए हैं.
वहीं मिर्जापुर के ट्रेलर में सांसद और एक्टर रवि किशन का भी जबरदस्त अंदाज देखने को मिला. ट्रेलर में पंकज भैया और रवि किशन आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं. रवि किशन भी खूब खून-खराबा करते और दमदार डायलॉग मारते हुए नजर आ रहे हैं. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म की चर्चा चारों तरफ हो रही है और फैंस अब बस इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं मेकर्स को भी पूरी उम्मीद है कि इस बार बड़े पर्दे पर पंकज भैया का असली भौकाल देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें-10 साल छोटे यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ कमेंट
मिर्जापुर फिल्म रिलीज डेट और स्टारकास्ट
बता दें कि फिल्म ‘मिर्जापुर’ कई बड़े सितारों से सजी हुई है. इसमें कई बड़े-बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं, जो पहले भी अपनी फिल्मों और सीरीज में जबरदस्त परफॉर्मेंस दे चुके हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं. वहीं अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर जैसे कई बेहतरीन स्टार्स अहम भूमिकओं में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रिलीज के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर पंकज भैया का दबदबा और भौकाल वाला स्टाइल कितनी धूम मचाता है.
