10 साल छोटे यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ कमेंट
मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल
Mrunal Thakur: भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसस के बीच अफेयर की खबरें कोई नई बात नहीं हैं. कई दिग्गज क्रिकेटर बॉलीवुड हसीनाओं के प्यार में क्लीन बोल्ड होकर उनसे शादी भी रचा चुके हैं. अब इस कड़ी में टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है. बीते कुछ दिनों से यशस्वी का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों के डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रही हैं. अब इन खबरों पर मृणाल ठाकुर ने चुप्पी तोड़ी है.
एक ही कैके में स्पॉट हुए थे मृणाल-जायसवाल
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को मुंबई के एक कैफे से बाहर निकलते स्पॉट किया गया था. हालांकि, दोनों अलग-अलग कैफे से बाहर निकले थे, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी. दोनों को एक ही कैफे से बाहर निकलते देख कयास लगाए जाने लगे की दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
Yashasvi Jaiswal dating Mrunal Thakur?😳 pic.twitter.com/dnr4FNSaEc
— Wickets Hitting (@offpacedelivery) July 26, 2026
यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन हैं उनकी दुल्हनियां चार्ली चौहान
मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी
डेटिंग की अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की प्रोफाइल से एक कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने से 10 साल छोटे क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया है. इस कमेंट में लिखा है, ‘ब्रो रिलैक्स…दिखाई एक साथ कहां हैं? कैसे यार आप लोग इतने पढे-लिखे लोग ऐसे अफवाहों को सच मानने लगते हैं?

इस कमेंट में आगे उन्होंने लिखा देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है जेन-जी से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियो बनाइए और ज्यादा व्यूज मिलेंगे.’ हालांकि कुछ समय बाद यह कमेंट डिलीट कर दिया गया. ऐसे में इस कमेंट की सच्चाई की पुष्टि नहीं की जा सकती.
धनुष के साथ जुड़ा था नाम
यशस्वी जायसवाल से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नाम साउथ एक्टर धनुष के साथ जोड़ा गया था. ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा इन खबरों को खारिज किया है.