Vistaar NEWS

समय रैना के साथ मुकेश खन्ना ने किया ऐड तो भड़क उठे फैंस, बोले- ये क्या दोगलापन है?

mukesh khanna, samay raina

समय रैना और मुकेश खन्ना

टीवी के पॉपुलर सुपरहीरो शो शक्तिमान से हर घर में पहचान कायम करने वाले मुकेश खन्ना और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के बीच का आइडियोलॉजिकल टकराव किसी से छुपा नहीं है. दोनों के बीच हमेशा से 36 का आकंड़ा है. मुकेश खन्ना अक्सर समय रैना पर निशाना साधते हुए नजर आए है. एक बार दो मुकेश खन्ना ने समय क ह्यूमर को क्रिटिसाइज करते हुए उन्हें अश्लील तक कह दिया था. इसी बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऐड के लिए समय और मुकेश खन्ना एक साथ नजर आ रहे हैं.

साथ काम करते हुए देखकर भड़के फैंस

दोनों को एक साथ काम करते हुए देखकर फैंस भड़क गए हैं और सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. हाल ही में समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ की वजह से चर्चा में बने हुए है. इसी बीच उनका और मुकेश खन्ना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. एक दूसरे को रोस्ट करने वाले समय रैना और मुकेश खन्ना ने एक ऐड के लिए हाथ मिलाया है, जिसमें दोनों एक फोन को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये ऐड तो नॉर्मल है लेकिन इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि एक समय पर मुकेश खन्ना ने समय रैना की गिरफ्तारी की भी मांग की थी. वायरल हो रहे इस वीडियो में समय रैना छत पर बैठे हुए होते है तभी शक्तिमान बनकर मुकेश खन्ना वहां पहुंचते हैं.

वीडियो में दोनों के बीच बताचीत

समय फोन पर बात करते हुए कहते हैं, “हां शो अब वापस आ रहा है, वो कहते हैं ना कि अंधेरा कायम नहीं रहता.” इसके बाद शक्तिमान बोलते हैं, “मैं तेरी टेढी दुम सीधी करने के लिए आया हूं.” इसके बाद समय कहते हैं, “सर नीचे चलकर बात करते हैं मुझे आपके साथ छत पर बहुत डर लगता है.” इसके बाद मुकेश खन्ना ने समय से कहा, “तीन एफआईआर होने के बाद भी तुम सुधरे नहीं समय रैना. तेरा मुंह काला करना ही पड़ेगा.”

समय रैना का जमकर किया था विरोध

बता दें कि मुकेश खन्ना ने समय के खिलाफ करीब 10 से ज्यादा वीडियो बनाए थे. जब पुलिस ने समय पर एफआईआर दर्ज की थी. मुकेश खन्ना ने समय को अश्लील कंटेंट बनाने वाला भी कहा था और वह चाहते थे कि समय को उम्रकैद की सजा हो.

ये भी पढ़ें-OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते होगा भरपूर मनोरंजन, रिलीज होंगी दमदार फिल्में और वेब सीरीज, देखें लिस्ट

Exit mobile version