‘पहले घर आई थी साइबर सेल, अब सम्मान दे रही…’, CM फडणवीस के सामने क्‍या बोले समय रैना

Samay Raina Cyber Cell Joke: कॉमेडियन समय रैना एक बार फ‍िर चर्चा में हैं. इस उनके चर्चा में रहने की वजह सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ मुलाकात रही, इस दौरान उन्‍होंने अपने केस का भी जिक्र किया.
कॉमेड‍ियन समय रैना

कॉमेड‍ियन समय रैना

Samay Raina Cyber Cell: मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र साइबर के एक कार्यक्रम में कॉमेडियन समय रैना भी शामिल हुए. इस दौरान वह अलग ही अंदाज में नजर आए. एक अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर महाराष्ट्र साइबर के सवालों का सामना कर चुके हैं. लेकिन इस बार उसी मंच पर उन्‍हें सम्मानित  किया गया. खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पुराने विवाद को भी मजाक में बदल दिया.  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हंसा दिया.

सम्मान मिलने के बाद समय रैना ने कहा कि महाराष्ट्र साइबर के साथ उनका रिश्ता काफी पुराना है. उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 का जिक्र किया. जिसमें उन्‍होंने कहा कि यह नंबर उनके लिए काफी खास है, क्योंकि उन्हें कई बार इसी नंबर से फोन आ चुके हैं.

महाराष्ट्र सरकार पर भी साधा निशाना

कॉमेडियन ने आगे महाराष्ट्र साइबर की सक्रियता पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि चाहे कोई भारत में हो या विदेश में, साइबर सेल उसे ढूंढ ही लेगी. इसके बाद समय ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र किया.उन्‍होंने कहा कि पहले साइबर सेल के अधिकारी उनके घर पूछताछ के लिए पहुंचे थे.  अब वही उन्हें सम्मानित कर रही है.

कार्यक्रम के दौरान समय रैना ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मजाक में बिस्किट मांगकर भी माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया. उनके इस अंदाज पर वहां मौजूद कलाकार और अन्य मेहमान हंस पड़े.

क्या था विवाद

दरअसल, साल 2025 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जिसके बाद समय रैना और शो से जुड़े अन्य लोगों से महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ की थी. अब एक साल से ज्यादा समय बाद उसी महाराष्ट्र साइबर के जागरूकता कार्यक्रम में उनका सम्मान होना चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें:Kanpur Plane Crash: कानपुर के गंगा बैराज के पास ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

ज़रूर पढ़ें