Vistaar NEWS

नोरा फतेही ने ‘सरके चुनर’ विवाद पर मांगी माफी, अब अनाथ बच्चियों की शिक्षा का उठाएंगी पूरा खर्च

Nora Fatehi

एक्ट्रेस नोरा फतेही

Nora Fatehi Controversy: फिल्म ‘KD: The Devil’ के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर हुए विवाद के बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही 7 मई को सुबह 11:30 बजे दिल्ली के जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के ऑफिस पहुंचीं. लोगों ने सोशल मीडिया पर इस गाने के बोल और डांस को अश्लील बताकर विरोध किया था. आयोग के ऑफिस से बाहर आकर नोरा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और साथ ही नेक पहल करते हुए अनाथ बच्चियों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का ऐलान भी किया.

नोरा फतेही ने मांगी माफी

नोरा फतेही ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कहा कि एक कलाकार के रूप में उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था और उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांगी. अपनी इस भूल के सुधार के तौर पर उन्होंने अनाथ बच्चियों की पढ़ाई में मदद करने का फैसला लिया.

इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी इस बारे में सफाई दी थी. यह विवाद तब और बढ़ गया जब समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया के सवाल उठाने के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि शिकायतों के कारण इस गाने पर पाबंदी लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें-पवन सिंह से तलाक के मामले में पत्नी ज्योति सिंह ने एलीमनी में मांगे 10 करोड़, कहा- शादी नहीं करने दूंगी

‘सरके चुनर’ गाने पर विवाद क्यों हुआ?

मार्च 2026 में विवाद तब शुरू हुआ जब राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिल्म के गाने में अश्लीलता की शिकायतों पर खुद कदम उठाया. आयोग ने एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त समेत फिल्म की पूरी टीम को नोटिस भेजा. इसमें भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो (POCSO) जैसे कड़े कानूनों के तहत गाने के बोल और दृश्यों पर गहरी चिंता जताई गई थी.

रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस गाने का भारी विरोध हो रहा था. लोगों का आरोप था कि गाने में महिलाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है. काफी विरोध और कानूनी दबाव के चलते जल्द ही इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग तेज हो गई.

Exit mobile version