Sai Pallavi IPS Officer Look: साउथ की दमदार एक्ट्रेस और हाल ही में रिलीज हुई रामायण फिल्म में माता सीता का रोल निभाने वाली साई पल्लवी अपनी नई फिल्म को लेकर एक बार फिर फैंस के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं. 14 नवंबर को ‘ओम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड’ फिल्म की ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जिसमें साई पल्लवी एक दमदार IPS अधिकारी के रूप में नजर आ रही हैं. IPS की वर्दी पहनी साई पल्लवी अवैध तरीके से हो रही लाल चंदन की तस्करी की जांच कर रही हैं. वहीं एक्ट्रेस के IPS वाले रोल से ज्यादा उनके छोटे बालों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. अब छोटे बालों के मुद्दे को लेकर साई ने लोगों के बीच अपनी बात रखी है.
रोल के लिए कटवाए छोटे बाल
दरअसल, साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ओम: चैप्टर 1 में IPS अधिकारी का रोल निभा रही हैं. इस रोल के लिए उन्हें अपने बालों को छोटा कराना पड़ा. एक मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने तब अपने बाल कटवाए, जब मैंने पूरी कहानी सुन ली थी और यह जान लिया था कि मेरा किरदार छोटे बालों में कैसा दिखेगा. आगे साई पल्लवी ने कहा कि कहानी मुझे इतनी ज्यादा पसंद आ गई थी कि मैं अपने आप ही बाल कटवाने के लिए तैयार हो गई. इसके बाद मैंने अपनी मम्मी को वीडियो कॉल करके अपना नया लुक दिखाया, जहां वो हैरान रह गईं और तरह-तरह के सवाल मुझसे करने लगीं.
साई पल्लवी ने बताया कि मैंने अपनी मम्मी और पापा को रोल और कहानी के बारे में बहुत अच्छे से समझाया. बता दें कि ओम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड’ का ट्रेलर बहुत ही दमदार है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि साई पल्लवी अवैध तरीके से व्यापार कर रहे तस्करों की पहचान कर लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वालों की अच्छी धुलाई कर रही हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
अब फैंस साई पल्लवी को बड़े पर्दे पर IPS अधिकारी के रोल में देखने के लिए बेताब हैं. दर्शक इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर ओम: चैप्टर 1 सिनेमाघरों में कब आएगी. राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी ‘ओम – चैप्टर 1: उधिराम – द ब्लड वुड’ 20 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है, जो पहले 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली थी. इस फिल्म में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला नजर आएंगे.
