New Web Series coming on OTT: हर हफ्ते की तरह इस बार भी ओटीटी फैंस के लिए मनोरंजन का भरपूर खजाना लेकर आया है. 15 जून से 21 जून के बीच अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ होने वाली हैं. इस हफ्ते की लिस्ट में मोहनलाल की सस्पेंस से भरपूर दृश्यम 3, चर्चित सीरीज़ ठुकरा के मेरा प्यार का नया सीजन और सेव द टाइगर्स का तीसरा सीजन शामिल है. अगर आप घर बैठे नई फिल्में और शो देखने के शौकीन हैं, तो इस सप्ताह आपकी वॉचलिस्ट में जोड़ने के लिए कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या नया रिलीज़ हो रहा है.
दृश्यम 3
सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मोहनलाल की मलयालम सस्पेंस-थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ अब ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म की कहानी जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुराने रहस्यों को छिपाने की कोशिश में लगे हैं.
वरुण की मौत से जुड़ा सच सामने आने का डर उन्हें लगातार परेशान करता है. यह रोमांचक फिल्म 18 जून से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी.
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
ठुकरा के मेरा प्यार का दूसरा सीजन प्यार, धोखे और बदले की कहानी को आगे बढ़ाता है. इस बार कहानी शानविका पर केंद्रित है, जो कुलदीप की बेवफाई के बाद अपने लिए इंसाफ पाने की कोशिश करती है.
रिश्तों के उतार-चढ़ाव और संघर्ष से भरी यह सीरीज 19 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.
अथिराडी
अथिराडी एक मजेदार कॉलेज लाइफ पर आधारित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इसमें टोविनो थॉमस और बेसिल जोसेफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
थिएटर में दर्शकों का अच्छा मनोरंजन करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी दर्शकों के लिए उपलब्ध होने जा रही है. इसे 19 जून से सोनी लिव पर देखा जा सकता है.
सेव द टाइगर्स 3
फेमस तेलुगु कॉमेडी सीरीज़ सेव द टाइगर्स अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रही है. नए सीजन में तीन शादीशुदा पुरुषों की जिंदगी में आने वाली मजेदार परेशानियों और उनके संघर्षों को हास्य अंदाज में दिखाया जाएगा.
यह सीरीज़ 19 जून से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.
हसबैंड्स इन एक्शन
‘हसबैंड्स इन एक्शन’एक साउथ कोरियन एक्शन-कॉमेडी शो है, जिसका निर्देशन पार्क ग्यू-ताए ने किया है. कहानी एक नारकोटिक्स अधिकारी की है, जो एक बड़े ड्रग्स गिरोह के सरगना को पकड़ने में सफल हो जाता है.
लेकिन जल्द ही उसकी पहले वाली पत्नी का अपहरण हो जाता है, जिसके बाद उसे उसे बचाने के लिए खतरनाक मिशन पर जाना पड़ता है. रोमांच और कॉमेडी से भरपूर यह शो 19 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा.
