‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने पंखे से लटककर दी जान, मुंबई के घर में मिला शव, सदमे में फैंस
संचिता उगले ने की आत्महत्या
Sanchita Ugale Suicide: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस ने संचिता उगले ने पंखे से लटककर जान दे दी. मुंबई के घर में शव मिला है. जानकारी के अनुसार, संचिता ने 14 जून को ही अपने घर से अंदर पंखे के फंदे पर लटक गई थीं, जिसमें उनकी जान चली गई. इसकी जानकारी उनके फैंस और परिचितों को आज लगी. जिसके बाद फैंस सदमे में हैं. हालांकि, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, कि किन वजहों से एक्ट्रेस ने ऐसा कदम उठाया है.
बता दें, 30 वर्षीय संचिता ने करीब 19 घंटे पहले ही इंस्टाग्राम में रील पोस्ट किया था. जिसमें वे बिल्कुल भी ऐसी नहीं दिख रही हैं, जिसमें लगता हो कि कोई चिंता है. हंसते-मुस्कुराते हुए वीडियो शेयर किया था. लेकिन उसके बाद अचानक ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से संचिता ने इतना बड़ा कदम उठाया. हर कोई उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान है.
परिवार के साथ रहती थी संचिता
जानकारी के अनुसार, उन्होंने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है. मुंबई के जिस घर पर उन्होंने फांसी लगाई है. उस घर पर उनके माता-पिता और छोटी बहन भी साथ रहती है. जब यह घटना हुई, उस दौरान केवल छोटी बहन ही घर पर रही. वह भी शाम के समय घर से बाहर निकली, तभी संचिता ने यह कदम उठा लिया. फिलहाल, पुलिस अब मामले की जांच करने में जुट गई है.
ये भी पढ़ेंः सुशांत सिंह राजपूत की 6वीं पुण्यतिथि पर बहन श्वेता हुईं भावुक, शेयर की AI जनरेटेड ‘राम अवतार’ फोटो
14 जून को सुशांत राजपूत ने भी की थी आत्महत्या
संचिता उगले ने ‘कुमकुम भाग्य’ और टेलर कौशल स्टार फिल्म ‘छावा’ के साथ-साथ मशहूर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में भी काम किया है. 14 जून को ही बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत ने भी आत्महत्या की थी. अब 6 साल बाद 14 जून को ही संचिता ने 30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.