OTT Blockbuster Movies List: इस त्योहारी सीजन में ओटीटी पर भी जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा. अगर आप अपनी मनपसंद फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो घर बैठे मोबाइल पर ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देख सकते हैं. 12 से 18 अक्टूबर के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिन्हें देखकर पको अलग ही मनोरंजन मिलेगी. इस हफ्ते कई बड़े फिल्मी सितारे भी नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि इस वीक ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं.
द ट्रेटर्स तेलुगु
हनु-मैन फिल्म के एक्टर तेजा सज्जा इस शो को होस्ट कर रहे हैं. इस शो में 20 सेलेब्स एक ऐसे खेल का हिस्सा बनेंगे जहां किसी पर भरोसा करना भी खतरनाक हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर चिन्मयी श्रीपदा, एक्ट्रेस प्रगति और क्रिएटर निखिल विजयेन्द्र सिम्हा शो में नजर आएंगे.
इसके पहले 3 एपिसोड 15 अक्टूबर को रिलीज होंगे. बाकी एपिसोड हर गुरुवार दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे.
द डिप्लोमैट सीजन 4
यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है. कहानी में अमेरिकी राष्ट्रपति ग्रेस पेन और उपराष्ट्रपति हैल वाइलर रूस के एक खतरनाक परमाणु हथियार को चुराने का सीक्रेट प्लान बनाते हैं.
यह सीरीज 15 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी.
द स्टॉर्म
यह जोसेफिन बोर्नबुश के डायरेक्शन में बनी एक स्वीडिश डार्क कॉमेडी फिल्म है. फिल्म की कहानी फिलिप के 45वें जन्मदिन की डिनर पार्टी पर आधारित है.
लेकिन पार्टी के दौरान एक भयानक तूफान आ जाता है और सब कुछ बिगड़ जाती है. यह फिल्म भी 15 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
सैक्रिफाइस
यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है. इसमें हॉलीवुड स्टार माइक टायलर की कहानी दिखाई गई है. माइक एक एक्टर है, जो अपनी इमेज खराब होने के बाद उसे सुधारने की कोशिश करता है.
उसका एक गुस्से वाला वीडियो वायल हो जाता है और उसकी काफी बेइज्जती होती है. यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर आएगी.
कॉफी विद करण सीजन 9
करण जौहर अपने फेमस चैट शो के आखिरी सीजन के साथ लौट रहे हैं. इस सीजन में कई बॉलीवुड स्टार्स आएंगे और करण के साथ मजेदार बातचत करेंगे.
शो में कई राज भी खुलेंगे. कॉफी विद करण सीजन 9 जियो हॉटस्टार पर 14 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा.
