यह दिवाली होगी मजेदार, OTT पर ‘हैवान’ से लेकर ‘दिलवाली दिवाली’ तक रिलीज होंगी फिल्म
इस वीक रिलीज होंगी ये फिल्में
Diwali OTT Movie Releases: दीवाली आने वाली है और इस दौरान लंबी छुट्टियां भी मिलने वाली हैं. दीवाली का यह मौका ओटीटी लवर्स के लिए बहुत मजेदार रहने वाला है, क्योंकि इस वीक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्शन, कॉमेडी, सस्पेंस और रोमांस का भरपूर डोज मिलने वाला है. बॉलीवुड से लेकर कई बड़े स्टारों की फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी. दीवाली पर आप अपने मनपसंद मूवी घर बैठे परिवार वालों के साथ देख सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दीपावली के इस खुशहाली भरे मौके पर कौन-कौन सी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं.
‘हैवान’
अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

हैवान फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिला और सैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म को आप 6 नवंबर से ओटीटी के सबसी बड़े प्लेटफॉर्म Sony Liv पर देख सकते हैं.
‘आई एम गेम’
ओटीटी रिलीज हो और साउथ की कोई मूवी न हो, ऐसा हो नहीं सकता. इस बार दिवाली को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए साउथ एक्टर दुलकर सलमान की फिल्म ‘आई एम गेम’ भी ओटीटी पर रिलीज हो रही है.

बता दें कि यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 6 नवंबर को Jio Hotstar पर स्ट्रीम होगी.
‘दिलवाली दिवाली’
आपको इस वीक ओटीटी पर फैमिली ड्रामा मूवी भी देखने को मिलेगी. दिवाली के इस खास मौके पर आप अपने परिवार के साथ बैठकर 5 नवंबर से Netflix पर ‘दिलवाली दिवाली’ मूवी देख सकते हैं.

इस फिल्म में मिहिर आहूजा, मनोज पाहवा और नीलू कोहली जैसे फेमस कलाकार नजर आएंगे. यही वह समय है जब आप अपने परिवार के साथ इस ड्रमा फिल्म का आनंद उठा सकते हैं.
‘द वन’
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘व्वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. अब यह सुपरनैचुरल फिल्म ओटीटी पर आने वाली है.

खबरों के अनुसार, यह फिल्म इसी हफ्ते अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. फिलहाल इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है.
‘ब्लाइंड गेम’
सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए इस बार ‘ब्लाइंड गेम’ आ रही है. इसमें अर्जुन रामपाल और प्रियामणि मुख्य भूमिका में हैं.

यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 4 नवंबर को रिलीज होगी.