Vistaar NEWS

घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, मैडेन से लेकर ‘गॉर्डन’ तक, इस वीक OTT पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में-वेब सीरीज

OTT Releases This Week

इस वेएक ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में

Maiden Gordon OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर मनोरंजन का पूरा तड़का देखने को मिलेगा. अगले सात दिनों में ऐसी फिल्में और सीरीज आ रही हैं, जिनमें कॉमेडी, रोमांस, क्राइम और स्पोर्ट्स ड्रामा सब कुछ होगा. भुवन बाम एक बार फिर ढिंढोरा के नए सीजन में 10 अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे. वहीं कैंपस डायरीज के दूसरे सीजन में दोस्तों की मस्ती और कैंपस के बड़े बवाल की कहानी दिखाई जाएगी. निकोलस केज की फिल्म मैडेन और क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी भी इस लिस्ट को और खास बना रही है.

कैंपस डायरीज सीजन 2

रिलीज डेट – 18 नवंबर

ओटीटी प्लेटफॉर्म – प्राइम वीडियो

हिंदी कॉलेज ड्रामा कैंपस डायरीज का दूसरा सीजन एक्सेल यूनिवर्सिटी की कहानी को आगे बढ़ाता है.

इस बार हर्ष बेनीवाल, ऋत्विक सहोर, अभिनव शर्मा, सृष्टि गांगुली रिंदानी, सलोनी गौर और सलोनी पटेल फिर से अपने पुराने किरदारों में दिखेंगे.

गॉर्डन

रिलीज डेट – 18 नवंबर

ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स

अर्जेंटीना की यह क्राइम सीरीज असली जिंदगी की कहानी पर बनी है. इसमें रोड्रिगो डे ला सेर्ना ने अनिबल गॉर्डन का किरदार निभाया है. यह सीरीज मार्सेलो लाराकी की किताब पर आधारित है और 1970 के दौर की कहानी दिखाती है.

गार्डिंग स्टार्स

रिलीज डेट – 18 नवंबर

ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स

कैथरीन सेंटर की किताब द बॉडीगार्ड पर बनी यह फिल्म एक मजेदार हॉलिडे रोमांटिक कॉमेडी है.

इसका निर्देशन एलिजाबेथ एलन रोसेनबाम ने किया है. इसमें लेटन मीस्टर ने हन्ना ब्रूक्स का रोल किया है, जो एक प्रोफेशनल बॉडीगार्ड है.

मैडेन

रिलीज डेट – 18 नवंबर

ओटीटी प्लेटफॉर्म – प्राइम वीडियो

यह फिल्म अमेरिकी फुटबॉल के दिग्गज जॉन मैडेन की जिंदगी पर बनी है. इसमें निकोलस केज ने मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मैडेन ने ओकलैंड रेडर्स को कोचिंग दी और टीम के मालिक अल डेविस के साथ मिलकर सुपर बाउल जीता.

मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस

रिलीज डेट – 18 नवंबर

ओटीटी प्लेटफॉर्म – जियो हॉटस्टार

मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है. इसमें नए शादीशुदा कपल अरिवु और ऐश्वर्या की कहानी दिखाई गई है.

घर पर पति-पत्नी होने के बाद भी उन्हें ऑफिस में एक-दूसरे को अनजान दिखाना पड़ता है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे वे सख्त बॉस के नीचे काम करते हुए ऑफिस की मुश्किलों को संभालते हैं.

Exit mobile version