OTT पर दिखने लगी करीना की दायरा, यहां हो रही स्ट्रीम

फिल्म निर्माता मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी चर्चित इन्वेस्टिगेटिव क्राइम ड्रामा फिल्म ‘दायरा’ ने आखिरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी दस्तक दे दी है. करीना कपूर खान और मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर लाने वाली यह फिल्म शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर […]
Kareena Kapoor Daayra OTT Release Netflix

फिल्म निर्माता मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी चर्चित इन्वेस्टिगेटिव क्राइम ड्रामा फिल्म ‘दायरा’ ने आखिरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी दस्तक दे दी है. करीना कपूर खान और मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर लाने वाली यह फिल्म शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

 सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ सप्ताह बाद अब यह फिल्म डिजिटल दर्शकों के बीच पहुंच गई है. नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की स्ट्रीमिंग की पुष्टि की है. खास बात यह है कि दर्शकों की सुविधा के लिए यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर दो भाषाओं यानी हिंदी और मलयालम में उपलब्ध कराई गई है. 

फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि परंपरागत रूप से महिला पुलिस अधिकारियों के लिए एक रूढ़िवादी प्रारूप रहा है, जहां उन्हें सख्त दिखना होता है, एक खास मर्दाना अंदाज में चलना होता है और हाई-ऑक्टेन एक्शन करने के लिए बंदूक उठानी होती है. लेकिन व्यक्तिगत रूप से मैं सीधी राह पर चलती हूं और जीवन को काले और सफेद रूप में देखना पसंद करती हूं. 

हालांकि, इस फिल्म में सब कुछ ग्रे शेड में है. जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित इस फिल्म को 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसने साधारण कारोबार किया, लेकिन समीक्षकों ने मेघना गुलजार के संवेदनशील निर्देशन और करीना व पृथ्वीराज के सधे हुए अभिनय की खूब सराहना की थी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें