Vistaar NEWS

OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा जबरदस्त मनोरंजन, रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में और वेब सीरीज, देखें लिस्ट

OTT Releases This Week

इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में

5 Big Films & Web Series Releases: ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने वालों के लिए जून का पहला हफ्ता बेहद शानदार होने वाला है. इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी और पॉपुलर फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर 2’ से लेकर माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की ‘मां बहन’ जैसी बड़ी रिलीज शामिल हैं. इसका मतलब है कि आप घर बैठे मनोरंजन का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं और बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे. आइए जानते हैं 1 जून से 7 जून के बीच ओटीटी पर आने वाली इन नई फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट.

धुरंधर: द रिवेंज

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह एक बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. कहानी जसकिरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके परिवार की जमीन के विवाद में हत्या कर दी जाती है.

यह फिल्म 4 जून से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी.

मां बहन

यह एक क्राइम-कॉमेडी सीरीज है, जो एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी दिखाती है. परिवार में सिंगर मां रेखा (माधुरी दीक्षित) और उनकी दो बेटियां जया (तृप्ति डिमरी) और सुषमा (धरना दुर्गा) रहती हैं.

जो अक्सर आपस में बहस करती रहती हैं. यह सीरीज 4 जून से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी.

गुल्लक सीजन 5

फेमस फैमिली ड्रामा ‘गुल्लक’ का पांचवां सीजन एक बार फिर मिश्रा परिवार की कहानी लेकर आया है.

इस सीजन में संतोष, शांति, अन्नू और अमन अपनी जिंदगी में आने वाली नई चुनौतियों, बढ़ती जिम्मेदारियों और बदलते पारिवारिक माहौल का सामना करते नजर आएंगे. इसे आप 5 जून से सोनी लिव पर देख सकते हैं.

पैट्रियट

यह एक राजनीतिक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें ममूटी लीड रोल में हैं. कहानी एक तकनीकी विशेषज्ञ की है, जिसे पता चलता है कि उसके द्वारा बनाया गया सैन्य जासूसी सॉफ्टवेयर गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

इसके जरिए लोगों को डराने और ब्लैकमेल करने की साजिश रची जा रही है. बता दें कि यह फिल्म 5 जून से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.

नॉट सूटेबल फॉर वर्क

यह सीरीज न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में रहने वाले पांच युवाओं की कहानी है. सभी अपने करियर में सफलता पाने और निजी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-RCB की जीत पर झूमीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली संग सेलिब्रेशन का VIDEO वायरल

काम, रिश्तों और सपनों के बीच संतुलन बनाने की उनकी कोशिशों को इस कहानी में दिखाया गया है. वहीं यह सीरीज 2 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है.

Exit mobile version