Vistaar NEWS

इस वीकेंड घर बैठे देखें ये 4 नई फिल्में और सीरीज, कॉमेडी से लेकर रोमांस तक मिलेगा मनोरंजन

OTT Releases This Week

ओटीटी रिलीज दिस वीक

OTT Releases This Week: अगर इस रविवार आपका घर से बाहर जाने का मन नहीं है और आप घर बैठे मनोरंजन करना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपके लिए कई नए ऑप्शन मौजूद हैं. इस वीक अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ नई फिल्मी और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. इनमें कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. ऐसे में आप अपनी पसंद के अनुसार इन फिल्मों और सीरीज को वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

ढिंढोरा सीजन 2

भुवन बाम की चर्चित कॉमेडी सीरीज ‘ढिंढोरा’ का दूसरा सीजन 20 नवंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है. इस सीजन में एक बार फिर टटू मामा की मजेदार कहानी देखने को मिलेगी.

इस बार वह 11 करोड़ रुपये के नुकसान और ससुराल से जुड़ी परेशानियों में उलझते नजर आएंगे. कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

अनबिल अवन

अशोक सेल्वन और प्रीति मुकुंधन की तमिल फिल्म ‘अनबिल अवन’ 20 नवंबर 2026 को सोनी लिव पर रिलीज हुई है. यह रोमांस और थ्रिलर से भरपूर कहानी है.

फिल्म में एक कपल अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर पहाड़ी इलाके में होमस्टे शुरू करता है. हालांकि, नई शुरुआत के साथ उनकी जिंदगी में कई परेशानियां भी आने लगती हैं.

मार्नामी

कन्नड़ फिल्म ‘मार्नामी’ 18 नवंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है. इसमें रित्विक और चैत्रा जे आचार लीड रोल में हैं.

फिल्म की कहानी चेतू नाम के युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी कर्नाटक के पारंपरिक लोकनृत्य हुलिवेशा से जुड़ जाती है. यह फिल्म फैमिली ड्रामा और थ्रिलर पसंद करने वालों को पसंद आ सकती है.

प्रेमदा ओराली

कन्नड़ रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘प्रेमदा ओराली’ 17 नवंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. कहानी एक विधुर किसान की है, जो अपने बेटे के लिए पढ़ी-लिखी लड़की तलाशता है.

इसी दौरान बेटे और रुक्मिणी के बीच प्यार हो जाता है. लेकिन रुक्मिणी का पुराना दर्द और शादी को लेकर उसका डर इस रिश्ते में मुश्किलें खड़ी कर देता है.

Exit mobile version