Operation Safed Sagar OTT Release: ओटीटी लवर्स के लिए अगस्त का पहला हफ्ता बहुत ही मजेदार रहने वाला है, क्योंकि इस सप्ताह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई मनोरंजक और एक्शन-थ्रिलर फिल्में देखने को मिलेंगी. 3 अगस्त 2026 से लेकर 9 अगस्त 2026 के बीच कई बड़े सुपरस्टार् की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. अगर आप भी घर बैठे मनोरंजन का आनंद लेना चाहते हैं, तो इन फिल्मों और सीरीज को देखना बिल्कुल न भूलें. आइए जानते हैं कि इस सप्ताह ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं.
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है. फिल्म 95 वर्षीय ईश्वर सिंह की कहानी दिखाती है, जो अपने पहले प्यार और पुराने शहर की यादों में जीते हैं.
इसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में हैं. इसे 7 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
ऑपरेशन सफेद सागर
‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना की बहादुरी पर आधारित मिलिट्री ड्रामा है.
फिल्म में सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल समेत कई कलाकार नजर आए हैं. यह फिल्म 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
उयिर
मलयालम फिल्म ‘उयिर’ एक सस्पेंस से भरपूर इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है. इसमें एक सब-इंस्पेक्टर रहस्यमयी हत्या की जांच करते हुए अपने अतीत का भी सामना करता है.
बता दें कि यह फिल्म 4 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.
टेड लासो सीज़न 4
फेमस सीरीज ‘टेड लासो’ अपने चौथे सीजन के साथ लौट रही है. इस बार टेड महिलाओं की फुटबॉल टीम को कोचिंग देते नजर आएंगे.
यह सीजन 5 अगस्त से Apple टीवी+ पर स्ट्रीम होगा.
ये भी पढ़ें-Gatta Kusthi 2 OTT Release: साउथ सिनेमा की इस फिल्म ने ओटीटी पर मचाया धमाल, रिलीज होते ही बनी नंबर-1
माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज सीजन 3
टीन रोमांटिक ड्रामा’माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज’ का तीसरा सीजन भी रिलीज के लिए तैयार है.
इसमें दोस्ती, प्यार और लव ट्रायंगल की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. इसे 6 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
