प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा पॉपुलर वेबसीरीज पंचायत सीजन 5 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. टीवीएफ की ये मच अवेटेड फिल्म ‘पंचायत’ का 5वां सीजन 3 दिसंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज रिलीज होने वाला है. इससे पहले मेकर्स ने आज यानी 23 नवंबर को इस सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है.
दिलचस्प है पांचवे सीजन का ट्रेलर
पांचवे सीजन का ट्रेलर बहुत ही दिलचस्प नजर आ रहा है. फुलेरा गांव में पिछले सीजन में सत्ता के समीकरण बदल गए थे और सत्ता मंजू देवी के हाथ में आ गई थी और बनराकस ने प्रोमो में ऐलान कर दिया है कि अब फुलेरा में केवल और केवल उसकी चलेगी. वहीं, सचिव जी ने कैट एग्जाम पास कर लिया है ऐसे में वे दुविधा में हैं कि वे एमबीए करने का अपने सपना पूरा करें या गांव में रहें.
सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी होगी वायरल
इस सीजन की सबसे इंट्रस्टिंग बात ये है कि सचिव जी और रिंकी के बीच की प्रेम कहानी भी सभी से सामने खुलकर आ गई है. इस बार कहानी में शानदार ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहा है. ओवरऑल ट्रेलर को देखने के बाद फैंस अब इस पांचवें सीजन की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. इतना ही बनराकस भी अपने नए-नए दांव से प्रधान जी के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है.
कब रिलीज होगी पंचायत सीजन 5
पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर, 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा. दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणभ कुमार द्वारा बनाई गई इस सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है और इसे चंदन कुमार ने लिखा है. इस सीरीज को ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) ने प्रोड्यूस किया है.
नए सीजन की कास्ट की बात करें तो ‘पंचायत 5’ में पुरानी कास्ट ही अपने किरदारों को दोहराती हुई नजर आएगी, जिसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवार, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सानविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं.
