Vistaar NEWS

‘पंचायत 5’ की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में लौट सकते हैं फुलेरा के किरदार, जानें क्या दिखेगा नया

Panchayat 5 Release Update

पंचायत सीजन 5 कब रिलीज होगी

Sachiv Ji Phulera Village Return: ओटीटी की पसंदीदा वेब सीरीज ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फुलेरा गांव की कहानी और इसके मजेदार किरदरों ने पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच खास जगह बनाई है. अब ‘पंचायत 5’ को लेकर मेकर्स की ओर से ऐसा अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं. आइए जानते हैं कि दिरीज कब रिलीज होगी

कब रिलीज होगी ‘पंचायत 5’?

‘पंचायत’ के चार सीजन अब तक रिलीज हो चुके हैं और हर बार दर्शकों को इसकी कहानी पसंद आई है. पांचवें सीजन की रिलीज को लेकर पिछले काफी समय से अलग-अलग तारीखों की चर्चा चल रही थी. कुछ रिपोर्ट्स में जून-जुलाई 2026 में सीरीज केआने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ‘पंचायत 5’ का पोस्ट-प्रोडक्शन काम अभी चल रहा है और एडिटिंग पूरी की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी रलीज की फाइनल तारीख तय नहीं हुई है. हालांकि, सीरीज के अक्टूबर या नवंबर 2026 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-‘मैं तो नहीं हैवान…,’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया अक्षय-सैफ का नया गाना, राघव चैतन्य की आवाज में दिखा जबरदस्त अंदाज

चुनाव के बाद क्या होगा फुलेरा में?

‘पंचायत’ का अगला सीजन चौथे सीजन की कहानी को आगे बढ़ाएगा. चौथे सीजन में फुलेरा गांव में पंचायत चुनाव को लेकर काफी हलचल देखने को मिली थी, जिसमें प्रधान जी को हार का सामना करना पड़ा. अब पांचवें सीजन में इसी हार के बाद की कहानी दिखाई जा सकती है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि चुनाव हारने के बाद प्रधान जी की जिंदगी किस तह बदलेगी और गांव की राजनीति में उनकी भूमिका क्या होगी. प्रधान जी और मंजू देवी के सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं, वहीं सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी की जिंदगी में भी नए मोड़ देखने को मिल सकते हैं.

इसके अलावा प्रह्लाद चा, बनराकस और बिनोद जैसे पसंदीदा किरदारों की कहानी भी आगे बढ़ने की उम्मीद है. चुनाव के बाद फुलेरा में रिश्तों, रानीति और गांव की रोजमर्रा की परेशानियों से जुड़े नए किस्से देखने को मिल सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि नए सीजन में पहले की तरह गांव की सादगी, मजेदार घटनाएं और हल्की-फुल्की राजनीति दर्शकों का मनोरंजन करेगी.

Exit mobile version