Vistaar NEWS

Mirzapur BO Collection Day 1: कालीन भैया का चला जादू, पहले दिन ही ‘मिर्जापुर’ फिल्म ने की रिकॉर्ड कमाई

Mirzapur Movie

मिर्जापुर मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Mirzapur BO Collection Day 1: फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मिर्जापुर: द मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए थे. मिर्जापुर सीरीज की सफलता के बाद अब यह फिल्म थिएटर्स में धमाल मचा रही है. 4 सितंबर को रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ फिल्म को देखने के लिए सिनेमघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली. वहीं पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म के आगे कुछ दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक नहीं जमा पाई और महज कुछ करोड़ रुपयों में ही सिमटती हुई नजर आ रही है. मिर्जापुर फिल्म के बढ़ते क्रेज के बीच आइए जानते हैं कि पहले दिन इस फिल्म ने कितने की कमाई की.

पहले दिन मिर्जापुर फिल्म की कमाई कितनी हुई?

रिलीज के शुरुआती घंटों से ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया था, क्योंकि करोड़ों रुपए की कमाई एडवांस बुकिंग में ही हो गई थी. सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 24.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्न किया. इस नई कमाई के बाद अब फिल्म का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 29.70 करोड़ रुपए हो गया है. बता दें कि फिल्म को दो भाषाओं में रिलीज किया गया था, जिसमें से सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से 22.43 करोड़ रुपए की हुई, वहीं तेलुगु वर्जन में फिल्म ने 13 लाख रुपए बटोरे.

हनुमान अंश के बीच मिर्जापुर का जलवा बरकरार

मिर्जापुर वेब सीरीज के लिए लोगों की दीवानगी का पूरा फायदा इस फिल्म को मिला है. इस समय सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ जैसी छोटे बजट की फिल्म भी बड़ा कमाल कर रही है और रिलीज के एक महीने बाद भी इसकी शानदार कमाई जारी है. बीते दिन ही बाबा नीम करोली के जीवन पर बनी इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. लेकिन ‘हनुमान अंश’ की इस तेज रफ्तार के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर मुन्ना और गुड्डू भैया का जलवा पूरी तरह बरकरार रहा.

ये भी पढ़ें-Mirzapur Advance Booking: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

मिर्जापुर: द मूवी की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी शुरुआत साल 2028 से होती है, जहां कालीन भैया के रोल में छाए मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी दिमाग और चालों का एक अलग ही लेवल का खेल खेलते नजर आ रहे हैं. फिल्म में अली फजल और जितेंद्र कुमार के रोल की भी जमकर तारीफ हो रही है. वहीं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में रवि किशन का रोल हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खीच रहा है, जहां वह एक दमदार विलेन ‘बब्बन’ के रोल में पूरी महफिल लूट रहे हैं.

Exit mobile version