Pawan Singh Medical Report Drama: इन दिनों लोग फिल्मों से ज्यादा रियलिटी शो देखना पसंद कर रहे हैं. बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार रियलिटी शो होस्ट कर रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री से भी एक नया रियलिटी शो लॉन्च किया जा रहा है. इस शो का नाम ‘भोजपुरी बवाल’ है. यह शो 2 अगस्त को रिलीज होगा, जिसे दर्शक टीवी पर देख सकेंगे. खास बात यह है कि इस शो में भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ-साथ राजनेता भी नजर आएंगे. इसमें पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे सितारे एक ही छत के नीचे एक साथ दिखाई देंगे. वहीं बिहार के दिग्गज नेता तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा होंगे.
हाल ही में शो का प्रोमो लॉन्च किया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस इसके प्रसारण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.सोशल मीडिया पर चारों ओर ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो की ही चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस प्रोमो में क्या दिखाया गया है और आखिर इसमें कौन-सा बवाल देखने को मिला है.
दबंग अंदाज में एंट्री लेते दिखे तेज प्रताप यादव
भोजपुरी बवाल के रिलीज प्रोमो में दिखाया गया है कि तेज प्रताप यादव दबंग अंदाज में एंट्री लेते हैं. उनकी पर्सनल गाड़ी के पीछे कई दूसरी गाड़ियां चलती हुई नजर आती हैं. उनकी दमदार एंट्री के बाद लोग ‘भैया जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगते हैं.
वीडियो में दिखाया गया है कि तेज प्रताप यादव एक जनसभा में पहुंचते हैं, जिसके बाद वह कुर्सी पर बैठकर बांसुरी बजाते हैं और लोगों को उसकी धुन सुनाते हैं. इसके बाद वह एक छात्र से बांसुरी बजाने के लिए कहते हैं.
पवन सिंह को बीमारी है
वहीं भोजपुरी बवाल के दूसरे प्रोमो वीडियो में पावरस्टार पवन सिंह नजर आते हैं. इसमें वह कुछ बिजनेसमैन के साथ सोफे पर बैठे दिखाई देते हैं. इस वीडियो में पवन सिंह थोड़े परेशान नजर आते हैं. उनका उदास चेहरा देखकर पास में बैठा एक व्यक्ति कहता है, ‘आपके साथ इतनी सारी दुआएं हैं, आपको कुछ नहीं हो सकता’. इसके जवाब में पवन सिंह कहते हैं, ‘यार मुझे सोचने की बीमारी है. मैं इतना सोचता हूं ना’.
रिपोर्ट फ़ेंक दिए पवन सिंह
इसके बाद वीडियो में दिखाया जाता है कि एक दूसरा व्यक्ति उनकी मेडिकल रिपोर्ट लेकर कमरे में आता है. तब पवन सिंह उससे पूछते हैं, इस रिपोर्ट में क्या है. वह व्यक्ति कहता है क्या हम इस रिपोर्ट को देख सकते हैं. इसके बाद वही व्यक्ति एलेक्सा से TLC का मतलब पूछता है. एलेक्सा जवाब देता है कि इसका मतलब Tender, Loving and Caring होता है.
यह सुनकर पवन सिंह तुरंत पूछते हैं, बताओ किडनी तो ठीक है ना. जब उन्हें इस सवाल का कोई जवाब नहीं मिलता, तो वह रिपोर्ट फेंक देते हैं और दूसरी बात करने लगते हैं. कुछ मिनटों का यह प्रोमो फैंस को हंसने पर मजबूर कर देता है. अब फैंस बेसब्री से शो के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे इसका भरपूर आनंद उठा सकें.
