Vistaar NEWS

Post Office MIS Scheme: 1 हजार रुपये से करें इन्वेस्ट, हर महीने मिलेगी पेंशन, जानें ब्याज और निवेश की लिमिट

post office

पोस्ट ऑफिस स्कीम

Post Office MIS Scheme: नौकरी के दौरान हर महीने सैलरी मिलने से घर का खर्च आसानी से चलता रहता है. लेकिन रिटायरमेंट के बाद या नौकरी छूटने पर रेगुलर आमदनी का जरिया खत्म हो सकती है. ऐसे में फ्यूचर की जरूरतों को पूरा करने के लिए बचत करना जरूर है. अगर आप भी बिना नौकरी और पेंशन के हर महीने एक तय रकम पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसमें एकमुश्त निवेश करके हर महीने ब्याज के रूप में कमाई की जा सकती है.

कितने रुपये से शुरू कर सकते हैं इंवेस्ट?

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आप सिर्फ 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसमें जमा की जाने वाला राशि 1,000 रुपये होनी चाहिए. यानी आप 2,000, 5,000 या इससे अधिक निवेश कर सकते हैं.

स्कीम से जुड़े जरूरी नियम

कितना मिलता है सालाना ब्याज?

पोस्ट ऑफिस MIS में फिलहाल 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है. इसकी खासियत है कि निवेशक को हर महीने ब्याज का भुगतान किया जाता है. खाता खुलवाते समय लागू ब्याज दर पूरे 5 साल तक एक जैसी रहती है.

सिंगल और जॉइंट अकाउंट में कितनी है लिमिट?

इस स्कीम में सिंगल अकाउंट के तहत अधिकतम 9 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं. वहीं जॉइंट अकाउंट में निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये है. इसमें अधिकतम तीन वयस्क मिलकर खाता खुलवा सकते हैं.

किन लोगों के लिए फायदेमंद है यह स्कीम?

यह योजना खासतौर पर रिटायर हो चुके बुजुर्गों और पेंशन के बिना रहने वाले लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है. इसके अलावा, जिन लोगों को हर महीने एक निश्चित आमदनी चाहिए और जो शेयर बाजार के जोखिम से बचना चाहते हैं, वे भी इस योजना में निवेश करने पर सोच सकते हैं.

Exit mobile version