Vistaar NEWS

अल्लू अर्जुन से राजामौली तक… साउथ पर चढ़ा ‘रामायण’ का खुमार, लोगों से की देखने को अपील

ramayana

रामयण

बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़े बजट वाली और चर्चित फिल्म ‘रामयण’ आज दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म रिलीज होने के साथ ही दर्शकों को ध्यान अपनी तरफ खीच रहे हैं. लोग सिनेमाघरों की तरफ खिचे चले जा रहे हैं. क्रिकेटर से लेकर फिल्मी सितारे भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. लोगों को फिल्म में रणवीर की एक्टिंग और वीएफएक्स भी बहुत पंसद आ रहे हैं.

बाहुबली फिल्म के डायेर्टर एस.एस राजामौली और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है. अल्लू अर्जुन ने लोगों ने सिनेमा हॉल जाकर फिल्म की देखने की भी अपील की है.

राजामौली ने किया शोशल मीडिया पोस्ट

साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने भी नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मेकर्स के विजन की जमकर तारीफ की है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘रामायण. फिल्म का विशाल पैमाना और बड़े पर्दे पर इसके दृश्य देखने में अद्भुत हैं. राम के रूप में रणबीर, खासकर वनवास के बाद से, शांत और साथ ही शानदार लगे हैं. रावण के किरदार में यश का अंदाज काफी खूंखार है, जबकि सीता के रूप में साई पल्लवी बहुत ग्रेसफुल लगी हैं. प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स. मुझे इसका हर हिस्सा बहुत पसंद आया. इतने बड़े विजन को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारने के लिए नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी सहित पूरी टीम को बधाई.’

अल्लू अर्जुन ने किया पोस्ट

‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने भी ‘रामायणः पार्ट 1’ की तारीफ में पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने सभी से एकजुट होकर इस फिल्म को समर्थन देने की अपील की है. अनपे पोस्ट में अल्लू अर्जुन ने लिखा- ‘रामायण की टीम को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व है और भारतीय फिल्मों के स्तर को ऊपर उठाने का एक प्रयास है. मैं पूरी टीम को उनके इस नेक प्रयास के लिए अपनी हार्दिक और सकारात्मक शुभकामनाएं देता हूँ. आइए, हम सब मिलकर इस नेक प्रयास का समर्थन करें, जो हमारी कहानियों, हमारी संस्कृति और हमारे गौरव को सामने लाता है. जय श्री राम.’

Exit mobile version