Vistaar NEWS

Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की ताबड़तोड़ कमाई

Peddi Box Office Collection Day 1

पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Blockbuster Opening Day Collection: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वह पहली बार जान्हवी कपूर के साथ नजर आ रहे हैं. रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म से मेकर्स और फैंस दोनों को काफी उम्मीदें हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया.

पहले दिन की शानदार कमाई

‘पेद्दी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया है. सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा में देखने को मिली है, जबकि हिंदी दर्शकों से भी इसे अच्छा समर्थन मिल रहा है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन शाम 4 बजे तक करीब 20.69 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. इसमें हिंदी संस्करण से 1.37 करोड़ रुपये, कन्नड़ से 12 लाख रुपये, मलयालम से 5 लाख रुपये और तमिल से 24 लाख रुपये की कमाई शामिल है. हालांकि, अंतिम आंकड़े रात तक आने के बाद और बढ़ सकते हैं.

राम चरण और जान्हवी की नई जोड़ी हिट

फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर पहली बार साथ काम कर रहे हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. खासकर जान्हवी कपूर के रोल की काफी सराहना हो रही है. उन्होंने फिल्म में राम चरण की प्रेमिका का किरदार निभाया है और उनका साउथ इंडियन अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें-क्या 60 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान? 5 जून को गौरी संग शादी की चर्चा तेज

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है. फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं. कहानी कुश्ती की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें भावनात्मक पहलुओं के साथ-साथ सामाजिक और जातिगत मुद्दों को भी प्रमुखता से दिखाया गया है. यही वजह है कि फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक मजबूत संदेश भी देती है.

Exit mobile version