Ramayana Enters 50 Crore Club: रणवीर कपूर की नई फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर गर्दा मचा रही है. देश से लेकर विदेशों तक के लोग रामायण फिल्म को पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि फिल्म काअ कमाई तीन दिन पहले ही 1 हजार करोड़ के पार चली गई. वहीं सबसे ज्यादा कमई हिंदी वर्जन में देखने को मिली. इस फिल्म को साउथ में भी खूब प्यार मिल रहा है.
इसी के साथ रामायण फिल्म ने रिलीज के 13 दिनों में केरल बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जो अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं बना पाई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर रामायण फिल्म ने 13वें दिन कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसकी अब फिल्म जगत में खूब चर्चाएं हो रही हैं.
केरल में रामायण ने रचा इतिहास
रामायण फिल्म केरल में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 13 दिन पूरे करते हुए इस फिल्म ने केरल बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही यह इतिहास की पहली और इकलौती ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने केरल में 50 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो केरल में रामायण ने अपने पहले 11 दिनों में 45.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
इसके बाद सोमवार 16 नवंबर को इसमें 3.36 करोड़ रुपये और जुड़ गए, जिससे कुल कमाई 49.16 करोड़ रुपये हो गई. वहीं 13वें दिन फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ केरल में रामायण की 13 दिनों की कुल कमाई 51.51 करोड़ रुपये हो गई है. अब रामायण केरल में 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रही है.
धुरंधर 2 का रिकॉर्ड टूटा
केरल में रामायण से पहले कोई भी हिंदी फिल्म 20 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंच पाई थी. इससे पहले यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के नाम था, जिसने केरल में कुल 19.25 करोड़ रुपये कमाए थे. लेकिन रामायण ने इस पुराने रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ दिया है. इसने करीब 160 फीसदी ज्यादा कमाई करके नया इतिहास बना दिया है. अभी भी फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है.
