Vistaar NEWS

‘रामायण’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘दंगल’ और ‘टाइगर 3’ समेत 5 फिल्मों को पछाड़ा

Ramayana

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Ramayana Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दिवाली की छुट्टियों और वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिल रहा है. पहले दिन शानदार ओपनिंग करने के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आया थी, लेकिन तीसरे दिन इसने दमदार वापसी की और 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

तीसरे दिन की कमाई में 45 फीसदी से ज्यादा उछाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटकर 48.05 करोड़ रुपये रह गई. इसके बाद शनिवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त उछाल दर्ज किया.

तीसरे दिन रात 10:30 बजे तक फिल्म ने 69.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. इस तरह दूसरे दिन के मुकाबले इसकी कमाई में करीब 45.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 40.3 फीसदी रही और इसे कुल 23,647 शोज मिले.

इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 218.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन 182.70 करोड़ रुपये हो चुका है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में कुल 378.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

‘दंगल’ और ‘टाइगर 3’ को भी छोड़ा पीछे

तीसरे दिन की कमाई के मामले में ‘रामायण’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में ‘बाहुबली 2’ (46.50 करोड़), ‘धुरंधर’ (43 करोड़), ‘दंगल’ (41.34 करोड़), ‘टाइगर 3’ (43.50 करोड़) और ‘बॉर्डर 2’ (54.50 करोड़) शामिल हैं.

बता दें कि ‘रामायण’ 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म में रणबीर कपूर के साथ यश और साई पल्लवी भी लीड रोल मी हैं. अब देखना होगा कि रविवार की फिल्म की कमाई में कितना उछाल आता है.

Exit mobile version