Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे हैं. इसी महीने अगस्त में इसका ट्रेलर जारी हुआ था, जिसकी हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. इस धमाकेदार ट्रेलर में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के रोल में साउथ के सुपरस्टार यश के साथ-साथ कई दूसरे किरदारों की एक झलक दिखाई गई थी. इसे देखने के बाद हर कोई बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है. इस चार हजार करोड़ रुपये की फिल्म में कई बड़े-बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जो अपने-अपने किरदारों से हर किसी का दिल जीतेंगे.
वहीं हाल ही में फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स की ओर से एक पोस्ट जारी किया गया था, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी गई थी. मेकर्स ने बताया था कि फिल्म का फर्स्ट पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर यानी 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. लेकिन भारत में यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को नहीं, बल्कि दूसरी तारीख को रिलीज होगी.
भारत में फिल्म रामायण कब रिलीज होगी?
फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान भारत में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कन्फर्म की है. उन्होंने बताया कि दुनियाभर में फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट पार्ट 6 नवंबर को ही रिलीज किया जाएगा, जबकि भारत में यह दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को रिलीज होगी.
विदेशों और भारत में अलग-अलग रिलीज डेट को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विदेशों में फिल्मों की रिलीज डेट शुक्रवार के हिसाब से तय की जाती है. इसलिए हमने फिल्म ‘रामायण’ को ग्लोबल स्तर पर 6 नवंबर को रिलीज करने का निर्णय लिया है, जबकि भारत में इसे दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.
‘रामायण’ के ट्रेलर की धूम
मेकर्स ने 30 जुलाई 2026 को ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. नमित मल्होत्रा के अनुसार, ट्रेलर को पांच दिनों में 1 अरब से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे. इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता समेत कई सितारों की झलक दिखी. हालांकि, हनुमान के किरदार की झलक नहीं मिलने से सनी देओल के फैंस थोड़े निराश हुए.
‘रामायण’ की फिल्म कास्ट
बता दें कि ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की रोल में नजर आएंगी. वहीं यश रावण और सनी देओल हनुमान का रोल निभा रहे हैं. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और काजल अग्रवाल मंदोदरी की रोल में दिखाई देंगी. इसके अलावा अरुण गोविल, कुणाल कपूर और विवेक ओबेरॉय समेत कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे.
