Vistaar NEWS

‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज डेट का ऐलान, दिवाली से 2 दिन पहले सिनेमाघरों में होगी रिलीज, जानें डेट

ramayan

इस दिन रिलीज होगी फिल्म रामायण

Diwali Theatrical Release Date: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. इसका पहला ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को सुबह 4:15 बजे रिलीज हुआ था, जिसे फैस का शानदार रिस्पॉन्स मिला. अब फिल्म के मेकर्स ने दुनियाभर के फैंस के लिए इसका इग्लिश-डब ट्रेलर भी जारी कर दिया है. साथ ही फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज डेट का भी ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है.

फिल्म रामायण कब रिलीज होगी?

फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर ‘सोनी पिक्चर्स’ ने सोशल मीडिया पर इंग्लिश ट्रेलर शेयर करते हुए बताया कि रामायण पार्ट 1 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह तारीख दिवाली पर होने वाली लक्ष्मी पूजा से दो दिन पहले की है.

पोस्ट में लिखा गया कि फैंस एक ऐसी भव्य यात्रा देखने के लिए तैयार रहें, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई. हालांकि ट्रेलर में भगवान हनुमा की झलक नहीं दिखाई गई है.

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे

‘बता दें कि रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यश रावण के रोल में नजर आएंगे. साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं. वहीं सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखाई देंगे. बताया जा रहा है कि इस मेगा प्रोजेक्ट के दोनों पार्ट का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें-Lock Upp 2 Winner: इंदौर की श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये

पाकिस्तान में भी ट्रेलर को मिल रही तारीफ

‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है. कई पाकिस्तानी यूट्यूबर् ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की है. यूट्यूबर हसनाट खान ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा कि रावण का रोल बहुत दमदार लग रहा है. उन्होंने फिल्म के CGI, एनिमेशन, स्टंट्स और विजुअल इफेक्ट्स की भी खूब तारीफ की और कहा कि ट्रेलर का हर एक सीन बहुत ही शानदार है.

Exit mobile version