Lock Upp 2 Winner: इंदौर की श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये
श्रेया कालरा
Indore Girl Shreya Kalra Wins: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सीजन 2 अब खत्म हो चुका है. 5 अगस्त को हुए ग्रैंड फिनाले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएसर श्रेया कालरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. ट्रॉफी के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि भी मिली.
श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर
इस सीजन को एक्टर रितेश देशमुख और फिल्ममेकर फराह खान ने होस्ट किया. ग्रैंड फिनाले में दोनों ने श्रेया कालरा को विजेता घोषित किया. वहीं टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी शो की फर्स्ट रनर-अप रहीं.
फाइनल में इन कंटेस्टेंट्स को हराया
करीब डेढ़ महीने तक चले इस शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. कई एलिमिनेशन के बाद फाइनल में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे पहुंचे. आखिर में श्रेया ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी जीत ली. सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुरुआत से ही मजबूत दावेदार माना जा रहा था.
अपने खेल से सभी का दिल जीता
पूरे सीजन के दौरान श्रेया ने अपने शानदार गेम और व्यवहार से फैंस का खूब मनोरंजन किया. सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि शो के जज, साथी कंटेस्टेंट और मेहमान भी उनके खेल की तारीफ करते नजर आए. आकांक्षा चमोला और राम कपूर जैसे प्रतियोगियों ने भी उनकी सराहना किया.
शो में शामिल थे ये कंटेस्टेंट
बता दें कि ‘लॉक अप’ सीजन 2 की शुरुआत 27 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर हुई थी. इस सीजन में श्रेया कालरा, राम कपूर, शिवांगी जोशी, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला, धीरज धूपर, सुनीता आहूजा, सुफी मोतीवाला, आकांक्षा चौधरी, श्रेष्ठा अय्यर, पामेला सेरेना, माधुरी जैन ग्रोवर और रियाज अली ने हिस्सा लिया था.
ये भी पढ़ें-‘पाकिस्तान हमारी मौसी…’, वाले बयान पर ट्रोल हुए सनी देओल, बंटवारा 1947 के प्रमोशन का VIDEO वायरल
कौन हैं श्रेया कालरा?
श्रेया कालरा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं. साल 2020 में वह MTV के रियलिटी शो ‘रोडीज’ में नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने ‘जरिया तू’ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. इस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फालोइंग है और उन्हें 23 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.