Vistaar NEWS

‘धुरंधर 2’ के इस सीन को देखकर फूट-फूट कर रोए रणवीर सिंह, खुद बताई वजह

Ranveer Singh

रणवीर सिंह

Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने अपनी रिलीज के शुरुआती दिनों से ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म को रिलीज हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज अब भी पहले दिन जैसा ही बना हुआ है. महज कुछ ही दिनों में ‘धुरंधर 2’ ने 800 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है. फैंस फिल्म के हर सीन और गाने को बार-बार देख रहे हैं और इसकी कहानी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह ने खुद साझा किया कि उन्हें फिल्म का कौन सा सीन सबसे ज्यादा पसंद आया.

रणवीर सिंह का फेवरेट सीन कौन सा है?

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘फिर से’ का है, जिसमें फिल्म के सभी इमोशनल सीन्स को एक साथ जोड़कर दिखाया गया है.

इस वीडियो को साझा करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, “मैं बहुत रोया क्या आप भी?” यह फिल्म का एक बेहद भावुक गाना है, जिसे कहानी के अंतिम सीन में दिखाया गया है.

इमोशनल सीन में क्या दिखाया गया है?

रणवीर सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें फिल्म के सभी भावुक सीन को एक साथ दिखाया गया है, जिसे देखकर अभिनेता खुद भी भावुक हो गए. इस वीडियो में जसकिरत और हमजा के अपने परिवारों के साथ बिताए गए प्यारे पलों का एक साथ पेश किया गया है. सिनेमाघरों में इन सीन को देखने के बाद दर्शक भी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे. असल में यह सीन इतना इमोशनल है कि इसे देखने वाला कोई भी व्यक्ति भावुक हुए बिना नहीं रह सकता.

ये भी -पढ़ें-500 करोड़ हमें दे दो’, धुरंधर 2 की कमाई में आधा हिस्सा क्यों मांग रहे हैं ल्यारी के लोग?

वीडियो पर फैंस का रिएक्शन आया

रणवीर सिंह के इस वीडियो को देखकर फैंस काफी भावुक हो रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए बता रहे हैं कि फिल्म का यह सीन देखकर वे खुद को रोने से नहीं रोक पाए. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें भी रणवीर के साथ रोना आ गया और यह पल उनके लिए भी दिल छू लेने वाला था.

Exit mobile version