‘500 करोड़ हमें दे दो’, धुरंधर 2 की कमाई में आधा हिस्सा क्यों मांग रहे हैं ल्यारी के लोग?

Dhurandhar 2: ल्यारी के लोगों ने फिल्म के मेकर्स से फिल्म की कमाई में से आधा हिस्सा मांगा है. जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
Dhurandhar

धुरंधर 2

Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर-द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिका है. ये फिल्म एक भारतीय जासूस पर आधारित है जो कि पाकिस्तान के ल्यारी में रहकर वहां की गैंग में शामिल होता है और आंतक को खत्म करने में भारत की मदद करता हैं.

अभी तक कितनी की कमाई

फिल्म ने अभी 700 करोड़ का कलेक्शन कर लिया वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म 1200 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं. इस फिल्म के पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब पाकिस्तान के ल्यारी इलाके से भी इस फिल्म को लेकर रिएक्शन सामने आया है. ल्यारी के लोगों ने फिल्म के मेकर्स से फिल्म की कमाई में से आधा हिस्सा मांगा है. जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

म्पैरिजन टीवी ने अपलोड किया वीडियो

यूट्यूब चैनल कम्पैरिजन टीवी ने ल्यारी के लोगों का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में होस्ट वहां मौजूद लोगों से ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बारे में बात करता है. ऐसे में कुछ लोग अपनी राय देते हुए आदित्य धर से इस फिल्म की कमाई का आधा प्रॉफिट मांगने लगत हैं, तो कुछ 500 करोड़ रुपये मांग लेते हैं.

एक सख्श ने आधी कमाई की रख दी मांग

दरअसल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि देखा जाए तो इस फिल्म ने ल्यारी के नाम पर ही पैसा कमाया हैं, तो कम से कम आधा पैसा तो देना चाहिए जिससे की ल्यारी की तरक्की हो सके. यहां भी सड़के बने और लाइटें लग सके. दूसरे शख्स ने कहा है कि अगर फिल्म 1000 करोड़ रुपये कमा रही है तो कम से कम आधा पैसा 500 करोड़ रुपये ल्यारी को दे दें जिससे कि यहां सड़के बन सकें.

ज़रूर पढ़ें