Vistaar NEWS

‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह का पलटवार, FWICE को भेजा लीगल नोटिस

Ranveer Singh

रणवीर सिंह

Legal Notice Sent To FWICE: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद वह एक नए विवाद में घिर गए हैं. दरअसल, रणवीर ने हाल ही में ‘डॉन 3’ में काम नहीं करने का फैसला लिया था, जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया. अब इस मामले में रणवीर सिंह ने कानूनी कदम उठाते हुए FWICE को औपचारिक कानूनी नोटिस भेजा है और संगठन की कार्रवाई को चुनौती दी है.

रणवीर सिंह ने FWICE को कानूनी नोटिस भेजा

रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 जून को रणवीर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) को एक कानूनी नोटिस भेजा है. इस नोटिस में उन्होंने उनके खिलाफ जारी किए गए ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ पर आपत्ति जताई है. रणवीर का कहना है कि इस मामले में FWICE को उनके खिलाफ ऐसा निर्देश जारी करने का अधिकार नहीं है. हालांकि, नोटिस में की गई मांगों की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. वहीं इस विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए FWICE ने 3 जून यानी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का फैसला किया है.

क्या है रणवीर सिंह और FWICE के बीच विवाद?

ये भी पढ़ें-रवीना टंडन की मां के घर हुई 25 लाख की चोरी, जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने दिया धोखा

रणवीर सिंह ने क्या रिएक्शन दिया था?

FWICE के निर्देश के बाद रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि एक्टर फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रैंचाइज़ी का बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने इस विवाद पर जानबूझकर अपनी चुप्पी बनाए रखी है क्योंकि उनका मानना है कि व्यावसायिक और व्यक्तिगत मामलों को मर्यादा, मैच्योरिटी और आपसी सम्मान के साथ ही सुलझाया जाना चाहिए. इस बयान में उन्होंने आरोपों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया.

Exit mobile version