Untold Secrets Of History: फिल्म ‘धुरंधर’ में जलवा बिखेरने के बाद एक बार फिर संजय दत्त सिनेमाघरों में दहाड़ने वाले हैं. काफी लंबे इंतजार के बाद भारतीय इतिहास को दर्शाती संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ 15 मई 2026 को थिएटरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर और टीजर को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
फिल्म ‘आखिरी सवाल’ क्यों खास है?
यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें न सिर्फ एक्शन, ड्रामा और मनोरंजन देखने को मिलेगा, बल्कि यह भारतीय इतिहास के उन सवालों को उजागर करती है, जिन्हें आज तक किसी दूसरी फिल्म ने दिखाने का साहस नहीं किया. अगर आप भी इंडियन पॉलिटिक्स में इंटरेस्ट रखते हैं और आपके मन में RSS, महात्मा गांधी की हत्या, बाबरी मस्जिद और 1975 के आपातकाल की कहानियों से जुड़े कुछ सवाल हैं, तो इस फिल्म को जरूर देखें.
फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की कहानी
संजय दत्त की नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ एक ऐसी कहानी को दिखाती है, जो देश के कुछ बेहद संवेदनशील और विवादित मुद्दों पर आधारित है. इसमें महात्मा गांधी की हत्या में RSS की कथित भूमिका, बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना और आपातकाल जैसे विषयों को शामिल किया गया है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों के बीच इस पर चर्चा तेज हो गई है.
ट्रेलर इन घटनाओं से जुड़े कई अनसुलझे सवालों और कथित साजिशों को दिखाते हुए सच तक पहुंचने की कोशिश करता नजर आता है. इसमें दिखाई गई कहानियां फैंस को सोचने पर मजबूर करती है.
स्टार कास्ट में कौन-कौन हैं शामिल?
फिल्म में संजय दत्त के अलावा कई फेमस कलाकार लीड रोल में दिखाई देंगे. इसमें अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार शामिल हैं. इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने की वजह से फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.
फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के निर्देशक कौन हैं?
फिल्म के निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग हैं, जिन्होंने साल 2021 में मराठी फिल्म ‘पिकासो’ से निर्देशन की शुरुआत की थी. उनकी इस फिल्म को 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में स्पेशल मेंशन मिला था. इसके अलावा वह ‘देजा वू’ और ‘वर्चुअल रियलिटी’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें-धुरंधर 2 से लेकर कर्तव्य तक, इस वीक OTT पर धमाल मचाएंगी ये मूवीज, देखे लिस्ट
फिल्म ‘आखिरी सवाल’ कब रिलीज होगी?
‘आखिरी सवाल’ फिल्म को निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स ने प्रस्तुत किया है. फिल्म के निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद को-प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. वहीं संगीत मोंटी शर्मा ने तैयार किया है और गीत कुमार विश्वास ने लिखे हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
