Vistaar NEWS

सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भाभी सानिया ने की शादी की बात, ग्रीन कुर्ते में दिखीं खूबसूरत

Sara Tendulkar Birthday Celebration

सारा तेंदुलकर बर्थ्डै सेलिब्रेशन

Sara Tendulkar Marriage Talk: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी खूबसूरती और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. यही वजह है कि जब भी सारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई फोटो या वीडियो शेयर करती हैं, तो मिनटों में ही हजारों-लाखों लाइक्स आ जाते हैं और कमेंट सेक्शन में उनके फॉलोवर्स प्यार भरे कमेंट करते हैं. सारा तेंदुलकर ने अपना 29वां जन्मदिन 12 अक्टूबर 2026 को बड़े ही धूमधाम और जश्न की साथ सेलिब्रेट किया था.

हाल ही में सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जन्मदिन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बर्थडे केक काटती हुई नजर आ रही हैं. उनके साथ उनके परिवार वालों की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है, जो कि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ग्रीन कुर्ते में दिखा सारा का सिंपल लुक

सारा तेंदुलकर ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाया. इस खास मौके पर उन्होंने हैवी पार्टी आउटफिट की जगह सिंपल एथनिक लुक चुना. सारा फिरोजी और सी-ग्रीन रंग के चिकनकारी कुर्ते में नजर आईं. इसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स पहने. खुले बाल और मिनिमल मेकअप में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं.

भाभी सानिया ने की शादी की बात

सारा के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है. इसमें परिवार के सभी सदस्य उनके लिए खास विश मांगते नजर आए. सबसे पहले मां अंजलि ने बेटी की खुशी और सपनों के पूरे होने की कामना की. वहीं भाई अर्जुन तेंदुलकर ने मजाक में सिर्फ ‘हैप्पी बर्थडे, दैट्स इट’ कहा.

सानिया ने ऐसा इसलिए कहा, ताकि सारा शादी के बाद भी परिवार के करीब रह सकें. उनकी बात सुनकर सारा मुस्कुराने लगीं और उन्हें गले लगा लिया. पिता सचिन तेंदुलकर ने भी बेटी को खास संदेश दिया. उन्होंने सारा को हमेशा पॉजिटिव रहने और नई चीजें तलाशने की सलाह दी.

व्हाइट फ्लोरल ड्रेस में दिखीं सानिया

वीडियो में सानिया भी अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. उन्होंने सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहनी थी. ड्रेस पर बने हल्के फूलों के डिजाइन और पफ्ड स्लीव्स उनके लुक को खास बना रहे थे. सानिया का सिंपल और ग्रेसफुल अंदाज भी देखने लायक था.

Exit mobile version