IPL 2026: तुम दुनिया डिजर्व…भाई अर्जुन पर सारा तेंदुलकर ने लुटाया प्यार, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Arjun Tendulkar: पंजाब किंग्स के खिलाफ बीते दिन खेले गए आखिरी लीग मैच में अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 में पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में मौका मिला. मैच के बाद उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने उनके लिए भावुक पोस्ट शेयर किया.
Arjun Tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर

Arjun Tendulkar: पंजाब किंग्स के खिलाफ बीते दिन खेले गए आखिरी लीग मैच में अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 में पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में मौका मिला. इस मैच में अर्जुन ने शानदार गेंदबाजी की और 1 विकेट भी अपने नाम किया. मैच के बाद अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने उनके लिए इंस्टाग्राम में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अर्जुन ने किया शानदार प्रदर्शन

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया. उन्होंने यह विकेट प्रभसिमन सिंह का लिया. बता दें, आईपीएल सीजन में अर्जुन का यह पहला विकेट रहा. पंजाब के खिलाफ अर्जुन के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने एक पोस्ट शेयर कर उनकी जमकर तारीफ की है.

यह भी पढ़ें: क्या ऋषभ पंत की होगी कप्तानी से छुट्टी? LSG टीम डायरेक्टर के बयान से हलचल तेज

सारा ने अर्जुन के लिए किया इमोशनल पोस्ट

मैच के बाद सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. अपने इस पोस्ट में सारा ने अर्जुन की तस्वीर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, तुम पूरी दुनिया डिजर्व करते हो, मेरे छोटे भाई. मुझे तुम्हारी मेहनत, दबाव को संभालने की क्षमता और हर परिस्थिति में तुम्हारे धैर्य पर बहुत गर्व है. मैं तुमसे हमेशा प्यार करती रहूंगी.

सचिन ने भी किया पोस्ट

सारा के अलावा अर्जुन के पिता और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी अर्जुन के लिए पोस्ट किया. उन्होंने भी बेटे अर्जुन की काबिलियत, मेहनत और धैर्य की तारीफ की. सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘क्रिकेट आपकी स्किल्स के साथ अपने धैर्य की भी परीक्षा लेता है, आपने दोनों को बहुत अच्छे से संभाला. सचिन ने आगे अर्जुन के लिए लिखा मुझे तुम पर गर्व है.’

ज़रूर पढ़ें