Vistaar NEWS

करण जौहर के ‘द ट्रेटर्स 2’ की स्टारकास्ट आई सामने, जानें कौन-कौन बने शो का हिस्सा

The Traitors season 2

द ट्रेटर्स 2

Karan Johar Reality Show Update: इन दिनों भारत में रियलिटी शो का क्रेज पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है. फैंस फिल्मों से ज्यादा रियलिटी शो देखना पसंद करते हैं. इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और एक्टर करण जौहर का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ पहले सीजन की सलता के बाद अब दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बार मेकर्स ने पहले से कहीं ज्यादा दमदार स्टारकास्ट तैयार की है, जो फैंस को शुरुआत से लेकर अंत तक शो से जोड़ रखेगी.

21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने

बता दें कि यह शो पहले सीजन के मुकाबले और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है, क्योंकि इस बार इसमें बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, सोशल मीडिया और रियलिटी शोज के कई बड़े और चर्चित चेहरे एक-दूसरे के खिलाफ रणनीति बनाते, बातचीत करते और मस्ती करते हुए नजर आएंगे. मेकर्स ने 30 जुलाई 2026 को आयोजित लॉन्च इवेंट में शो के 21 कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठा दिया.

मुनव्वर फारुकी की तरफ सबकी नजरें

बता दें कि ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 में बिग बॉस 17 और लॉक अप के विनर मुनव्वर फारुकी भी नजर आने वाले हैं. कंटेस्टेंट्स से लेकर फैंस तक हर किसी की निगाहें मुनव्वर पर टिकी रहेंगी, क्योंकि उन्हें रियलिटी शोज का माहिर खिलाड़ी माना जाता है. अब सभी इस बात का इतजार कर रहे हैं कि क्या वह इस शो में भी अपनी धाक जमा पाएंगे या नहीं. वहीं रिया चक्रवर्ती भी इस शो का हिस्सा बनी हैं.फिल्मों के बाद अब अभिनेत्री रियलिटी शो में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं

अभिषेक मल्हान शो में नजर आएंगे

इसके अलावा, मशहूर यूट्यूबर और ‘फुकरा इंसान’ के नाम से फेमस अभिषेक मल्हान भी ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 का हिस्सा होंगे. बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर-अप रह चुके अभिषेक की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में उनके फैंस उन्हें इस रियलिटी शो में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं

मल्लिका शेरावत शो में दिखेंगी

वहीं बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस कही जाने वाली मल्लिका शेरावत भी इस शो में नजर आएंगी. फैंस को उनसे दमदार गेम और शानदार अंदाज की उम्मीद है. वहीं दिग्गज अक्टार दिलीप ताहिल की मौजूदगी शो में अनुभव का जबरदस्त तड़का लगाएगी.

ये भी पढ़ें-रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ब्रह्म मुहूर्त में दी बड़ी खुशखबरी

श्वेता तिवारी की ‘द ट्रेटर्स’ में होगी वापसी

श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी ऐक्ट्रेस हैं. आज लगभग हर घर का कोई न कोई सदस्य उन्हें जानता है और उनके शोज देखना पसंद करता है. पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी इस रियलिटी शो में नजर आएंगी और अपने गेम से फैस का मनोरंजन करेंगी. श्वेता तिवारी बिग बॉस सीजन 4 की विजेता रह चुकी हैं, इसलिए उन्हें रियलिटी शोज का अच्छा-खासा अनुभव भी है.

Exit mobile version