From Sanchita Ugale to Pratyusha Banerjee: टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. महज 22 साल की उम्र में इस उभरती अभिनेत्री के निधन ने एक बार फिर उन सितारों की याद ताजा कर दी है, जिन्होंने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. पिछले कुछ सालों में टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे ऐसे रहे हैं, जिनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री के ऐसे ही 5 सितारों के बारें में बताने जा रहे हैं…
कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए ये 5 TV स्टार्स
1. संचिता उगले
कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने 14 जून 2026 को मुंबई स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया. 22 साल की उम्र में उनकी अचानक मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. उनके परिवार और दोस्तों का आरोप है कि वह पिछले कुछ समय से काम के प्रेशर और डिप्रेशन से जूझ रही थीं. मौत के कुछ घंटे पहले तक सोशल मीडिया पर मुस्कुराते हुए रील पोस्ट करने वाली संचिता का अचानक जाना पूरी इंडस्ट्री को सुन्न कर गया.
यह भी पढ़ें: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने पंखे से लटककर दी जान, मुंबई के घर में मिला शव, सदमे में फैंस
2. तुनिषा शर्मा
इससे पहले साल 2022 में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था. महज 20 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था. बता दें, ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेत पर एक्ट्रेस मृत पाई गई थीं. इस मामले ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी. तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी. उन्होंने ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ और ‘इंटरनेट वाला लव’ जैसे टीवी शो में बेहतरीन भूमिका कर अपनी पहचान बनाई थी.
3. नितिन चौहान
‘दादागिरी 2’ के विनर और कई टीवी शो में काम कर चुके नितिन चौहान ने नवंबर 2024 में सुसाइड किया था. उन्होंने 35 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके अचानक निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया था.
4. प्रत्युषा बनर्जी
टीवी के पॉपुलर शो ‘बालिका वधू’ में आनंदी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की अप्रैल 2016 को सुसाइड करने से मौत हो गई थी. वे मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थी. प्रत्युषा के माता-पिता ने उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड राहुल सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उन पर IPC की धारा 36, 504, 506 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
5. वैशाली ठक्कर
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर 16 अक्टूबर 2022 को अपने इंदौर स्थित घर पर मृत पाई गई थी. उस दौरान पुलिस को ब्लैकमेलिंग से जुड़ा एक सुसाइड नोट मिला था. वैशाली की मौत ने टेलीविशन इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया था.
