Vistaar NEWS

पत्नी से विवाद के बीच बगलामुखी मंदिर पहुंचे एक्टर गोविंदा, मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी

Govinda, Maa Baglamukhi Temple

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे. उन्होंने करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया. मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर विधि-विधान से पूजा कराई. गोविंदा के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और मीडिया में उत्सुकता बढ़ गई. हालांकि अभिनेता ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी से बातचीत नहीं की.

तलाक की याचिका वापस ले ली गई है

गौरतलब है कि गोविंदा का निजी जीवन पिछले कुछ समय से चर्चा में रहा है. अगस्त 2026 में उनके मैनेजर ने पुष्टि की थी कि पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा दायर तलाक की याचिका वापस ले ली गई है. वहीं, को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर भी चर्चाएं सामने आई थीं, जिन पर गोविंदा ने अपनी छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाया था. पूजा के बाद गोविंदा मंदिर से रवाना हो गए.

मीडिया से बचते नजर आए गोविंदा

गोविंदा के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही मीडियाकर्मी भी वहां पहुंच गए और उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन वह मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से मीडिया में चर्चाएं सामने आती रही हैं. अगस्त 2026 में गोविंदा के मैनेजर ने तलाक की याचिका वापस लिए जाने की पुष्टि की थी.

महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना

गोविंदा ने 28 सितंबर 2026 (सोमवार) को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दरबार में माथा टेका. फिल्म अभिनेता गोविंदा के उज्जैन पहुंचने पर मंदिर परिसर में उनकी सुरक्षा और दर्शन की व्यवस्था की गई. उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनका धार्मिक अंदाज देखने को मिला. उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाकाल मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं.

ये भी पढ़ें-अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण’ का पोस्टर रिलीज, चश्मा पहने वानर को लेकर देख लोगों का आया रिएक्शन

Exit mobile version