Vistaar NEWS

RCB की जीत पर झूमीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली संग सेलिब्रेशन का VIDEO वायरल

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा

Anushka Sharma: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया है. फिनाले में विराट कोहली ने 75 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेल अपनी टीम का खिताब बचाने में अहम भूमिका निभाई. आरसीबी की इस जीत के बाद किंग कोहली की पत्नी और फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जश्न मनाती नजर आई, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

RCB की जीत पर झूमी अनुष्का शर्मा

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फिनाले मुकाबले में विराट ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कोहली की पारी की हर गेंद पर अनुष्का काफी एक्साइटमेंट में दिखी और फिर उन्होंने जबरदस्त जश्न मनाया.

आरसीबी की जीत के बाद स्टैंडस में बैठी अनुष्का अपने पति विराट की जीत का जश्न मनाती नजर आई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली ने शानदार छक्का लगाकर मैच को खत्म किया और अनुष्का खुशी से झूम उठीं. इस दौरान अनुष्का ने अपने आसपास बैठे लोगों को गले लगाया और पति विराट को फ्लिंग किस दी.

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों अटकी है थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायगन’? डायरेक्टर के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

डांस करते नजर आए विराट-अनुष्का

सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दोनों खुशी से डांस करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट मैच के बाद अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं. इस दौरान वह शानदार डांस कर रहे हैं. अनुष्का भी बीच-बीच में उनका साथ दे रही हैं. दोनों का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

विराट ने अनुष्का को लगाया गले

खिताबी मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिलाने के तुरंत बाद विराट कोहली स्टैंडस पर बैठी अपनी पत्नी के पास चले गए और उन्हें गले लगाया. मैच के बाद आरसीबी के सभी खिलाड़ियों ने अपने परिवार वालों के साथ ट्रॉफी के साथ पोज दिया. इस दौरान विराट-अनुष्का की खुशी देखने लायक थी.

Exit mobile version