भारतीय जर्सी में अब कब नजर आएंगे रोहित-विराट? फैंस को करना होगा इंतजार

Rohit and Virat: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के साथ ही अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह रोहित-कोहली की जोड़ी अब कब दोबारा मैदान पर भारतीय जर्सी में एक्शन में नजर आएगी.
ROHIT-VIRAT

रोहित शर्मा और विराट कोहली

Rohit Virat Next Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम कर लिया है. हालांकि, सीरीज जीत के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह दौरा बेहद निराशाजनक रहा. दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस पूरी सीरीज में रनों के लिए संघर्ष करते दिखे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के साथ ही अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह रोहित-कोहली की जोड़ी अब कब दोबारा मैदान पर भारतीय जर्सी में एक्शन में नजर आएगी.

कब नीली जर्सी में नजर आएंगे रोहित-विराट

दरअसल अगले महीने श्रीलंका क्रिकेट टीम को भारत दौरे पर आना है जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले ही महीने यानी दिसंबर 2026 में मैदान पर वापसी करते नजर आएंगे. श्रीलंका के भारत दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी, जिसका आगाज 13 दिसंबर से होगा. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. ऐसे में RO-KO की जोड़ी 13 दिसंबर को नीली जर्सी पहने एक्शन में नजर आएगी.

न्यूजीलैंड में नहीं चला बल्ला

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा. इस पूरी सीरीज में दोनों बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते दिखे. इस दौरे में 5 वनडे मैचों की 4 पारियों में रोहित 7.50 की औसत से महज 30 रन ही बना सके. बतौर ओपनर ये उनके करियर का सबसे खराब औसत रहा. इस सीरीज में वह दो बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. वहीं, विराट कोहली 4 पारियों में 86 रन ही बना सके. पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद बाकी मैचों में कोहली लय से भटके दिखे.

श्रीलंका के खिलाफ फॉर्म में लौटना चाहेंगे रोहित-विराट

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार फ्लॉप साबित होने के बाद अब भारतीय दिग्गजों की नजर श्रीलंका के खिलाफ शानदार वापसी करने पर होगी. श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने फॉर्म को वापस पाना चाहेंगे. क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद मानी जा रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें