Hanuman Ansh Neem Karoli Baba Role: ‘हनुमान अंश’ मूवी में नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या की कहानी बड़ी दिलचस्प है. पर्दे के पीछे करीब एक दशक तक काम करने वाले शोभिनव ने आखिर कैसे एक मूवी के माध्यम से सबका दिल जीत लिया और इस मूवी में उनकी एंट्री कैसे हुई. यहां जानें सबकुछ.
शोभिनव सत्या उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं. उन्होंने देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान FTII (पुणे) से एक्टिंग की पढ़ाई की है. डिग्री लेने के बाद उन्होंने एक्टिंग, कैरेक्टर बिल्डिंग और सिनेमा की बारीकियों को गहराई से समझा और करीब 10 सालों तक पर्दे की पीछे ही काम किया. इस दौराव वे एक्टिंग टीचर के रूप में भी काम किया और युवाओं को कला की ट्रेनिंग दी.
10 सालों तक रहे पर्दे के पीछे
अब उन्होंने अपनी एक्टिंग के माध्यम से करोड़ों लोगों का दिल जीता है. उनकी बनाई गई फिल्म, जिसकी लागत सिर्फ 2 करोड़ रुपए है. वह 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या ने आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा (महाराज जी) का मुख्य किरदार निभाया है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि वे पहली बार किसी फिल्म में काम किए हैं. इससे पहले शोभिनव सत्या ने सीआईडी, रागिनी एमएमएस रिटर्न्स और महापौर जैसे प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं, लेकिन पर्दे के पीछे से, पहली बार वे पर्दे में आए हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘पंचायत 5’ की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में लौट सकते हैं फुलेरा के किरदार, जानें क्या दिखेगा नया
मूवी के लिए कैसे सिलेक्ट हुए शोभिनव सत्या?
मूवी के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि प्री-प्रोडक्शन से पहले जब सेट पर आए, तो शोभिनव सत्या लेट हो गए. इस दौरान मैंने उनकी फटकार लगाई. तभी मेरी नजर उनके चेहरे पर पड़ी तो बाबा नीम करौली का अक्स दिखाई दिया. इसके अलावा फिल्म में तय किए गए मुख्य किरदार की अचानक से तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद शोभिनव सत्या पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्य किरदार का रोल दिया गया. अब शोभिनव सत्या पूरे देश में अपनी मूवी के माध्यम से धमाल मचा रहे हैं.
