Vistaar NEWS

Toxic Advance Booking: यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, रिलीज से पहले बिके 9 लाख टिकट

toxic

फिल्म टॉक्सिक

Toxic Advance Booking Record: लंबे समय के बाद साउथ के सुपरस्टार अभिनेता यश बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. यश की अप्कमींग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को देखने के लिए फैंस बहुत उत्सुक हैं. इस फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे,जहां वे अपने किरदार से सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जहां 25 अगस्त की सुबह 10 बजे तक 9 लाख 7 हजार 330 एडवांस टिकट बुक हो चुके थे। यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं के साथ दुनियाभर के तमाम सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

1 हजार करोड़ की लागत से बनी है फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, कल यानी 26 अगस्त को ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ की दुनियाभर में ग्रैंड रिलीज होनी है. यह फिल्म गीतू मोहनदास के निर्देन में बनी है और फिल्म की कहानी को यश और गीतू ने मिलकर लिखा है. ‘टॉक्सिक’ फिल्म कई बड़े सितारों से सजी हुई है, जिसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे और अपने रोल से सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे. फिल्म की कुल लागत 800 करोड़ रुपये से 1 हजार करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है.

टॉक्सिक’ की तूफानी एडवांस बुकिंग

Sacnilk के अनुसार, ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्‍स’ ने रिलीज से एक दिन पहले तक 9 लाख से अधिक टिकट बेचकर 32.21 करोड़ रुपये की शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज की है. पिछले 24 घंटों में 2.65 लाख से ज्यादा टिकटो की बिक्री हुई है, जससे ओपनिंग डे पर बंपर कमाई के संकेत मिल रहे हैं. फिल्म के 17,780 शोज के लिए बुकिंग जारी है, जो आने वाले समय में और बढ़ेंगे.

ये भी पढ़ें-क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर खान? वायरल वीडियो से मची हलचल, टीम ने बताया सच

क‍िस भाषा से क‍ितनी कमाई हुई?

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन ने कन्नड़ वर्जन को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें मंगलवार सुबह तक हिंदी में 16.40 करोड रुपये और कन्नड़ में 14.02 करोड़ रुपये की ग्रॉस बुकिंग हुई है. बुधवार की रिलीज के साथ ही ऑनसाइट टिकटों की बिक्री से इस कमाई में और बढ़ोतरी की उम्मीद है और फिल्म 2D, IMAX, 4DX और DOLBY CINE जैसे कई वर्जन्स में उपलब्ध होगी.

Exit mobile version