फैंस का इंतजार खत्म! यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर इस तारीख को होगा रिलीज, मेकर्स ने किया ऐलान

Toxic Trailer Release Date: हाल ही में केवीएन प्रोडक्शन ने फिल्म का एक पोस्टर जारी कर ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है. प्रोडक्शन हाउस ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा की काउंटडाउन शुरू हो गया है. टॉक्सिक का ट्रेलर दुनियाभर में 8 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा.
Toxic trailer release date

इस दिन रिलीज होगा टॉक्सिक का ट्रेलर

Toxic Trailer Release Date: साउथ के सुपरस्टार और जाने-माने एक्टर यश जब भी बड़े पर्दे पर नजर आते हैं, तो दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ जाते हैं. अब एक बार फिर एक्टर यश दुनियाभर के सिनेमाघरों में राज करने के लिए तैयार है. यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब यह फिल्म अगस्त महीने में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसे लेकर मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

वही मेकर्स की इस ऐलान के बाद दुनियाभर में मौजूद यश के फैंस फिल्म की एक झलक देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा. बता दें कि यश की इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा.

फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा?

हाल ही में केवीएन प्रोडक्शन ने फिल्म का एक पोस्टर जारी कर ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है. प्रोडक्शन हाउस ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा की काउंटडाउन शुरू हो गया है. टॉक्सिक का ट्रेलर दुनियाभर में 8 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा.

जारी किए गए पोस्टर का पूरा लुक ब्लैक एंड व्हाइट रखा गया है. इसमें एक्टर यश फॉर्मल कोट-पैंट पहने हुए और हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा कियारा आडवाणी ने भी फिल्म के पोस्टर और रिलीज डेट को लेकर जानकारी शेयर की है.

कियारा के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था नया पोस्टर

31 जुलाई को कियारा आडवाणी का जन्मदिन था. इस खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को उनके किरदार नादिया से रूबरू कराया था. वहीं उनके जन्मदिन के एक दिन बाद मेकर्स ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को लेकर भी ऐलान कर दी. बता दें कि फिल्म का टीजर और गाने रिलीज होने के बाद यह फैंस के बीच काफी फेमस हो गए हैं. वहीं फैंस की ओर से भी इसे जबरदस्त रिस्पांस मिली है. अब हर किसी को फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ब्रह्म मुहूर्त में दी बड़ी खुशखबरी

‘टॉक्सिक’ कब रिलीज होगी?

एक्शन और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म अगस्त महीने में रिलीज होगी. मेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आएंगे. सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं.

ज़रूर पढ़ें